फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज की नई शाखा का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने फीता काटकर किया उद्घाटन

फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज की नई शाखा का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने फीता काटकर किया उद्घाटन


**पटना सिटी।** पटना सिटी स्थित ओल्ड सिटी कोर्ट, पटना सिटी-7 में फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedbank Financial Services) की गोल्ड लोन शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ बिंदा सिंह, समाजसेवी आनन्द त्रिवेदी एक्टर सागर कश्यप और मुन्ना जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से शाखा का उद्घाटन किया।इस अवसर पर अतिथियों ने नई शाखा की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की वित्तीय सेवाओं के विस्तार से स्थानीय लोगों को गोल्ड लोन की सुविधा सुलभ होगी कार्यक्रम में फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के एरिया मैनेजर अजय कुमार मिश्रा एवं ब्रांच मैनेजर विपुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और शाखा की सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

0 Response to "फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज की नई शाखा का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने फीता काटकर किया उद्घाटन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article