हरियाणा के रोहतक में बिहार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन!

हरियाणा के रोहतक में बिहार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन!

हरियाणा के रोहतक में आयोजित Open National Shuttlecock Championship में बिहार की टीम ने अपने शानदार खेल, मेहनत, जुनून और प्रतिभा का परिचय देते हुए पूरे देश में बिहार का नाम रोशन किया।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की ओर से कुल 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 8 बॉयज़ और 2 गर्ल्स शामिल थीं।
बिहार के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कुल 10 मेडल अपने नाम किए, जिनमें 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।- अदनान, नितीश ,रूपेश, संस्कार ,प्रतीक , तन्नू ने सोरन पदक हासिल किये। वही अंकित , स्वाति ने सिल्वर मेडल हासिल किये,रंजीश, विशाल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल करके अपना परचम फराहिए।
इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार खेल भावना से बिहार को गौरवान्वित किया है। इनकी यह उपलब्धि बिहार में शटलकॉक खेल के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।इस शानदार सफलता के पीछे खिलाड़ियों की मेहनत  इनके कोच धीरज कुमार के साथ-साथ खेल संगठन के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और सहयोग भी महत्वपूर्ण है।

संगठन के प्रमुख पदाधिकारी: अध्यक्ष MD Irfan Khan सचिव Aftab Uddin Khan कोषाध्यक्षAbhishek Kumar ने बिहार की इस शानदार जीत पर सभी खिलाड़ियों, कोचों, ओर खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

यह तो बस शुरुआत है। बिहार के खिलाड़ी आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों को छुएँ, यही हमारी कामना है।
बिहार की शान, खिलाड़ियों की पहचान!
जीत का जुनून, मेहनत की उड़ान — बिहार बनेगा खेलों में महान! 🏆🥇

जय बिहार! जय हिंद! 🇮🇳

0 Response to "हरियाणा के रोहतक में बिहार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन!"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article