संयुक्त परिषद के तत्वावधान में डाक कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना, मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन
पटना, 13 अगस्त 2026।
ज्वाइंट काउंसिल ऑफ पोस्टल एम्प्लॉइज, बिहार सर्किल के आह्वान पर आज पटना GPO कैंपस, मेघदूत भवन के सामने डाक विभाग के कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरने में NFPE से संबद्ध सभी विंगों के Circle Secretaries एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी मांगों को मजबूती से रखा।
धरने के दौरान कर्मचारियों ने NFPE एवं AIPEU Gr C की मान्यता पुनः बहाल करने, विभिन्न संवर्गों की स्वतंत्र पहचान बनाए रखने, कैडर मर्जर एवं जबरन पुनर्गठन पर रोक, RMS एवं MMS के हितों की रक्षा, रिक्त पदों को शीघ्र भरने, कर्मचारियों पर अव्यावहारिक कार्य-दबाव एवं लक्ष्य थोपने की नीति पर रोक, GDS के हितों की रक्षा, 50% DA को मूल वेतन में विलय कर अंतरिम राहत देने तथा 8वें वेतन आयोग में GDS को शामिल करने सहित चार्टर ऑफ डिमांड की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री शेलेश्वर सिंह, Circle Secretary, AIPAOEU Gr. ‘C’ including MTS ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और सरकार एवं विभाग को इन मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया तो NFPE से संबद्ध संगठन अपने आंदोलन को और व्यापक करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाने के लिए भी बाध्य हो सकते हैं।
इस अवसर पर All India RMS & MMS Employees Union Gr. ‘C’ के Circle Secretary श्री विजीत कुमार ने RMS कर्मचारियों से जुड़ी मांगों को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने RMS सेक्शन एवं RMS नेटवर्क को मजबूत करने, RMS कार्यालयों एवं सेक्शनों को बंद अथवा मर्ज करने की प्रक्रिया रोकने, पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने तथा RMS कर्मचारियों पर बढ़ते कार्य-दबाव को समाप्त करने की मांग रखी।
कार्यक्रम के सह-संयोजक श्री कुंदन कुमार सिंह, Circle Secretary, Postman & MTS Union ने Postman एवं MTS कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि Postman संवर्ग पर लगातार कार्य का दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों पर अव्यावहारिक लक्ष्य थोपने की नीति पर रोक, रिक्त पदों को भरने, कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा Postman एवं MTS कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
धरने में NFPE के सभी संबंधित विंगों के Circle Secretaries ने एकजुट होकर अपनी-अपनी मांगों को मजबूती से रखा और कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों एवं सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि डाक विभाग की कार्यक्षमता और सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान तथा पर्याप्त मानवबल उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।
धरने के अंत में संयुक्त परिषद के नेताओं ने सरकार एवं डाक विभाग को स्पष्ट संदेश दिया कि कर्मचारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जायज मांगों के लिए संघर्ष को आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रखा जाएगा।
नारा:
“एक होकर रहेंगे — हक लेकर रहेंगे!”
“कर्मचारी एकता — जिंदाबाद!”
“संयुक्त संघर्ष — जिंदाबाद!”
0 Response to "संयुक्त परिषद के तत्वावधान में डाक कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना, मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन"
एक टिप्पणी भेजें