गर्मी से राहत हेतु, राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल में "कूल रूम" एवं "हीट वेव आइसोलेशन वार्ड" की व्यवस्था"
राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल, कदमकुआं, पटना, में स्वास्थ्य निदेशालय, बिहार पटना के निर्देशानुसार अस्पताल के अधीक्षक प्रोफेसर शाहनवाज़ अख्तर के मार्गदर्शन में 'कूल रूम' एवं "हीट वेव आइसोलेशन वार्ड" की विशेष व्यवस्था की गई है ।
भीषण गर्मी और 'लू' (Heat Wave) के बढ़ते खतरे को देखते हुए, राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल, कदमकुआं द्वारा मरीजों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। अस्पताल के अधीक्षक शाहनवाज़ अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी निर्देशों के तहत अस्पताल में एक अत्याधुनिक 'कूल रूम' और "हीट वेव आइसोलेशन वार्ड" की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है !
डॉक्टर मोहम्मद तनवीर आलम (विभागाध्यक्ष - कम्युनिटी मेडिसिन विभाग) ने अस्पताल प्रशासन की सराहना करते हुए आम जनों से अपील की के हीट स्ट्रोक/लु को इग्नोर न करें और ऐसी हालत में तुरंत अपने निकट अस्पताल पहुंचें ! कदम कुआं स्थित तिब्बी कॉलेज अस्पताल में हीट स्ट्रोक या लू से प्रभावित होकर आने वाले मरीजों को तुरंत सामान्य तापमान पर लाने और उपचार देने के लिए विशेष कूलिंग रूम ओपीडी एरिया में अस्पताल के भूतल पर सक्रिय किया गया है, एवं "हीट वेव आइसोलेशन वार्ड" अस्पताल के वार्ड (तीसरे तल्ले) में की गई है - इन दोनों स्थलों की व्यवस्था पृथक रखी गई है ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और समय रहते तुरंत उन्हें हीट वेव के खतरे से बचाया जा सके ।
भर्ती रोगियों के साथ-साथ उनके साथ आने वाले तीमारदारों के बैठने और गर्मी से बचाव के लिए भी उचित प्रबंध किए गए हैं - अस्पताल परिसर में सभी के लिए शुद्ध शीतल पेयजल और छायादार ठंडे स्थान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
प्रोफेसर डॉo नाज़िबुर्रहमान (विभागाध्यक्ष - मेडिसिन विभाग) की जिम्मेदारी और देख-रेख में डॉक्टरों की विशेष टीम ऐसे मरीजों का उपचार एवं उक्त विशेष यूनिट संबंधी सारे कार्य व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगी - डॉo नाज़िबुर्रहमान ने कहा के डॉक्टरों की विशेष टीम मुश्तैद है मरीज़ों की सेवा और हिटस्ट्रोक एवं लू के कुप्रभाव से बचने के लिए ! लू से बचाव की सभी दवाइयां और ओ.आर.एस. पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है !
डॉo अख्तर ने कहा के मरीजों का स्वास्थ्य और उनकी सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने गर्मी और लू से निपटने के लिए अस्पताल में हर संभव इंतजाम किए हैं। हमारा कूल रूम एवं वार्ड और डॉक्टरों की टीम पटना एवं राज्य की जनता की सेवा के लिए मुस्तैद है।
0 Response to "गर्मी से राहत हेतु, राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल में "कूल रूम" एवं "हीट वेव आइसोलेशन वार्ड" की व्यवस्था""
एक टिप्पणी भेजें