काम में उत्साह और जवाबदेही जरूरी” :- *नीतीश मिश्रा
*o औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों से किया सीधा संवाद*
*“काम में उत्साह और जवाबदेही जरूरी”*
:- *नीतीश मिश्रा*
*पटना, दिनांक 13 मई, 2026*
मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, श्री नीतीश मिश्रा ने आज विकास भवन स्थित नगर विकास एवं आवास विभाग के समस्त कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभाग के विभिन्न शाखाओं, प्रशाखाओं एवं कार्यालय कक्षों का भ्रमण कर कार्यों की प्रगति एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मंत्री ने विभाग के प्रधान सचिव, सचिव, विशेष सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना पदाधिकारियों, प्रशाखा पदाधिकारियों, सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनके दायित्वों एवं कार्य निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं में सहयोग कर रहे PMU के कंसल्टेंट्स, डेटा एंट्री ऑपरेटरों एवं अन्य तकनीकी कर्मियों से भी बातचीत की। उन्होंने सभी कर्मियों से उनके कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की।
मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार नगर विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से शहरी विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने पर बल दिया।
श्री मिश्रा ने कहा कि विभाग की कार्य संस्कृति को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।
0 Response to "काम में उत्साह और जवाबदेही जरूरी” :- *नीतीश मिश्रा"
एक टिप्पणी भेजें