बिहार को एआई हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, “बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन” को मंजूरी

बिहार को एआई हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, “बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन” को मंजूरी


पटना, 13 मई 
मंत्री, सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार, श्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा “बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन” की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मिशन का उद्देश्य राज्य में अत्याधुनिक ए०आई० पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना, कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा नवाचार आधारित तकनीकी वातावरण विकसित करना है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मिशन के प्रमुख उद्देश्यों में ए०आई० क्षेत्र के अग्रणी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उद्योगों तथा संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित करना भी शामिल है, ताकि बिहार को उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में नई पहचान मिल सके।
इसी क्रम में राज्य में दिनांक 13.05.2026 को संपन्न हुए मंत्रिपरिषद् की बैठक में सिंगापुर स्थित प्रतिष्ठित संस्था Global Finance & Technology Network (GFTN) का नामांकन के आधार पर चयन तथा The Aryabhata Drishti परियोजना के क्रियान्वयन हेतु कुल राशि रू० 209 करोड़ (दो सौ नौ करोड़) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। 
जिसके चयन से निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ति होगी :-
एशियन GFTN, NUS-AIDF (नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर इंस्टीच्यूट ऑफ डिजिटल फाइनेंस) तथा लाइनक्स फाउंडेशन के सहयोग से 5 माह का उन्नत AI सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संचालित किया जाएगा।
5 वर्षों में 7,000 विद्यार्थियों (STEM/ गैर-STEM, स्नातक / स्नातकोत्तर) को प्रशिक्षित किया जाएगा।
मेसर्स ग्लोबल फाइनेंस एण्ड टेक्नोलॉजी नेटवर्क (GFTN) के माध्यम से AI एवं Quantum-enabled डिजिटल Sandbox प्लेटफॉर्म (Aryabhata Technology Observatory) का सृजन किया जाएगा, जिससे 100 से अधिक Startups लाभान्वित होंगें। बिहार की विशिष्ट चुनौतियों के समाधान हेतु स्टार्टअप्स उद्यमियों, छात्रों, रिसर्चर एवं सरकारी अधिकारियों को AI/ML APIs, Data Pipelines, LLM Gateway तथा Cloud IDE प्रदान करेगा
GFTN के 12 वैश्विक मंचों (Singapore FinTech Festival, Point Zero Forum Zurich, Black Swan Summit, Bangkok Digital Finance Forum, GFTN Forum Japan आदि) के माध्यम से बिहार को वैश्विक निवेशकों, तकनीकी कंपनियों एवं नीति-निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा

0 Response to "बिहार को एआई हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, “बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन” को मंजूरी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article