पटना से अरवल-जहानाबाद और बिहारशरीफ तक को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क निर्माण की दिशा में पहल करने पर जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव की चारों ओर से सराहना की जा रही है; नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अति शीघ्र सड़क निर्माण की दिशा में पहल किए जाने की सांसद ने की मांग  : एजाज अहमद

पटना से अरवल-जहानाबाद और बिहारशरीफ तक को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क निर्माण की दिशा में पहल करने पर जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव की चारों ओर से सराहना की जा रही है; नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अति शीघ्र सड़क निर्माण की दिशा में पहल किए जाने की सांसद ने की मांग : एजाज अहमद

पटना 27 नवंबर 2026:

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आवागमन की सुविधा बढ़ाने के लिए सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव की पहल रंग लाई है। और फोरलेन सड़क के निर्माण की दिशा में पथ परिवहन विभाग ने डीपीआर बनाने के साथ साथ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 
‌ इस संबंध में सांसद सुरेन्द्र यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पटना से अरवल-जहानाबाद से बिहारशरीफ तक जोड़ने वाले फोरलेन सड़क निर्माण कराये जाने की मांग की है। साथ ही लोकसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से जोड़ने का आग्रह किया है। सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि उनके लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जहानाबाद, गया और अरवल जिले आते हैं। इन जिलों में बेहतर सड़क संपर्क की काफी आवश्यकता है। कई महत्वपूर्ण सड़कें ऐसी हैं, जिन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने पर क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिल सकती है। इससे विभिन्न जिलों और प्रमुख स्थानों के बीच संपर्क व्यवस्था भी और मजबूत होगी। उन्होंने विशेष रूप से अरवल-जहानाबाद से बिहारशरीफ तक फोरलेन सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग की है।
         एजाज ने आगे बताया कि श्री सुरेन्द्र यादव जी मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा है कि इस मार्ग के फोरलेन बन जाने से यातायात और अधिक सुगम होगा। लोगों को लंबी दूरी तय करने में लगने वाले समय और परेशानियों से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र को आर्थिक और सामाजिक रूप से विकास को गति में सहायता मिलेगी। सांसद सुरेन्द्र यादव जी ने केंद्रीय मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। साथ ही अन्य प्रमुख सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की दिशा में भी कार्रवाई की मांग की है। अब जहानाबाद वासियों की निगाहें केंद्र सरकार की इस पहल पर टिकी हैं। सड़क निर्माण की ये मांग पूरी होने पर जहानाबाद, अरवल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
    प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा जहानाबाद को विकास की गति से जोड़ने और यातायात सुविधा आम जनों के लिए बेहतर करने के प्रति जो गंभीरता दिखाई है उसकी चारों ओर से सराहना की जा रही है और कहा जा रहा है कि जहां पटना से जहानाबाद की दूरी और आवागमन की सुविधा को मजबूती मिली है वही अरवल जहानाबाद और बिहार शरीफ की दूरी भी बेहतर सड़क निर्माण से काम हो जाएगी। 

0 Response to "पटना से अरवल-जहानाबाद और बिहारशरीफ तक को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क निर्माण की दिशा में पहल करने पर जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव की चारों ओर से सराहना की जा रही है; नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अति शीघ्र सड़क निर्माण की दिशा में पहल किए जाने की सांसद ने की मांग : एजाज अहमद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article