MACET में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया

MACET में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया


*पटना।* मौलाना अबुल कलाम आज़ाद दिवस के अवसर पर MACET (मौलाना आज़ाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान एवं दूरदर्शी नेता मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जीवन, विचारों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दानिश खान, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बैच 2026 (B) द्वारा कुरआन-ए-पाक की तिलावत एवं उसके अनुवाद से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सामूहिक गीत (तराना) प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर MACET के माननीय अध्यक्ष जनाब डॉ. अहमद अब्दुल हई साहब ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और स्वागत संबोधन दिया। आयोजकों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इसके पश्चात कॉलेज की शैक्षणिक सुविधाओं, आधारभूत संरचना एवं परिसर से संबंधित जानकारी देने के लिए एक वर्चुअल टूर प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। सीएसई के बैच 2026 के मोहम्मद अदनान ने अंग्रेजी में तथा ईईई के बैच 2024 के मो. परवेज आलम ने उर्दू में भाषण प्रस्तुत किया। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक (स्किट) के माध्यम से भी मौलाना आज़ाद के विचारों और उनके आदर्शों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जीवन एवं विचारों पर MACET के माननीय उपाध्यक्ष जनाब एस.एस. मशहदी साहब ने विशेष संबोधन दिया। उन्होंने शिक्षा के प्रसार, राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रति मौलाना आज़ाद की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति प्रो. (डॉ.) फैजान मुस्तफा ने अपने संबोधन में मौलाना आज़ाद की शैक्षिक दृष्टि, बौद्धिक विकास, धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रीय एकता के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने युवा पीढ़ी के लिए शिक्षा, ज्ञान और आपसी सद्भाव के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में जनाब एहसान अहमद सचिव उपस्थित थे तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुश्री फरहत हसन सचिव एमइएस ने प्रस्तुत कर सभी अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, आयोजकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह आयोजन मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की अमर विरासत को समर्पित एक सार्थक पहल साबित हुआ। कार्यक्रम ने युवा पीढ़ी के बीच शिक्षा, ज्ञान, सहिष्णुता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

0 Response to "MACET में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article