विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार वित्तीय नियम, GeM एवं ई-प्रोक्योरमेंट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला, आयोजित
पटना, 16 सितंबर 2026: विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आज दिनांक 16.09.2026 को ऑडिटोरियम, बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (BCST), तारामंडल, पटना में “बिहार वित्तीय नियम, GeM एवं ई-प्रोक्योरमेंट विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला” का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विभाग के अंतर्गत संचालित सभी 38 राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं 46 राजकीय पॉलिटेक्निक/राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्राचार्य एवं GeM क्रेताओं (Buyers)/नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री हिमांशु शर्मा, भा.प्र.से., सचिव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, श्री मनोरंजन कुमार, भा.प्र.से., निदेशक, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, श्री मंजीत कुमार, परियोजना निदेशक, BCST, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, उप निदेशक (योजना) सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्री मनोरंजन कुमार, निदेशक द्वारा स्वागत एवं Keynote Address दिया गया। इसके पश्चात श्री हिमांशु शर्मा, सचिव द्वारा विशेष सत्र को संबोधित किया गया। उन्होंने प्राचार्यों को अधिप्राप्ति प्रक्रिया में बिहार वित्तीय नियमों, निर्धारित प्रक्रियाओं एवं पारदर्शिता का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिप्राप्ति के दौरान की जाने वाली ऐसी प्रक्रियाओं एवं कार्यों से स्पष्ट रूप से बचने को कहा, जो नियमों के अनुरूप न हों अथवा जिनसे प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं जवाबदेही प्रभावित हो। उन्होंने संस्थानों के स्तर पर वित्तीय अनुशासन एवं निर्धारित प्रावधानों के अनुपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
कार्यशाला में तीन प्रमुख विषयों पर सघन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया:
1. बिहार वित्तीय नियम एवं अधिप्राप्ति दिशा-निर्देश: वस्तुओं एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति से संबंधित दिशा-निर्देशों पर श्री संतोष कुमार राय, सहायक निदेशक (विज्ञान), विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रारंभिक जानकारी दी गई। इसके पश्चात ग्रामीण विकास विभाग, बिहार/जीविका के बिहार वित्तीय नियम एवं अधिप्राप्ति विशेषज्ञ, डाॅ संतोष, श्री जावेद द्वारा बिहार वित्तीयनियमों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
2. गवर्नमेंट ई मार्केट: वित्त विभाग, बिहार सरकार की GeM टीम के विशेषज्ञों -उप निदेशक (GeM), श्री आशुतोष एवं श्री शिवांक द्वारा GeM पोर्टल पर क्रेता के रूप में पंजीकरण, वस्तुओं एवं सेवाओं के क्रय की प्रक्रिया, बोली प्रबंधन तथा भुगतान प्रणाली से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई।
3. प्रोक्यूरमेंट पोर्टल: बेल्ट्रॉन, बिहार की e-Procurement टीम के विशेषज्ञों - श्री धीरज एवं श्री साकेत इस सत्र में सहित GeM टीम के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। द्वारा e-Procurement पोर्टल पर निविदा प्रकाशन, तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन तथा अन्य संबंधित प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं लाइव डेमो दिया गया। कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तर (Q&A) एवं फीडबैक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अधिप्राप्ति प्रक्रिया, बिहार वित्तीय नियम, GeM एवं e-Procurement से संबंधित विभिन्न जिज्ञासाओं एवं व्यावहारिक समस्याओं पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य विभाग के अधीनस्थ संस्थानों में अधिप्राप्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, नियमसम्मत, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाना तथा संबंधित अधिकारियों को बिहार वित्तीय नियम, GeM एवं e-Procurement की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना रहा।
0 Response to "विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार वित्तीय नियम, GeM एवं ई-प्रोक्योरमेंट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला, आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें