ईआईबी की सूचना पर पटना में दो स्थानों पर छापेमारी, 204 लीटर विदेशी शराब बरामद; एक गिरफ्तार

ईआईबी की सूचना पर पटना में दो स्थानों पर छापेमारी, 204 लीटर विदेशी शराब बरामद; एक गिरफ्तार

पटना, 16 सितंबर 2026। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ईआईबी टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर पटना जिला उत्पाद टीम के सहयोग से आज जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।

पहली कार्रवाई में कदमकुआँ थाना अंतर्गत पूर्वी लोहानीपुर में छापेमारी कर 112.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मामले में राजा साहनी एवं शंकर कुमार के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई हेतु बरामद शराब को पटना जिला उत्पाद टीम को हस्तगत कराया गया।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में दीदारगंज थाना अंतर्गत फतेहपुर चक में छापेमारी कर 91.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई हेतु पटना जिला उत्पाद टीम को हस्तगत कराया गया। इस प्रकार दोनों कार्रवाइयों में कुल 204 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

0 Response to "ईआईबी की सूचना पर पटना में दो स्थानों पर छापेमारी, 204 लीटर विदेशी शराब बरामद; एक गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article