सामान्य से आठ गुना बड़ा प्रोस्टेट, पारस हेल्थ पटना में होलेप लेजर से सफल ऑपरेशन
• 70 वर्षीय मरीज को पेशाब की समस्या से मिली राहत
पटना।
सामान्य से करीब आठ गुना बड़े प्रोस्टेट के कारण पेशाब की गंभीर समस्या से जूझ रहे 70 वर्षीय मरीज का पारस हेल्थ, पटना में अत्याधुनिक होलेप (HoLEP) लेजर तकनीक से सफल इलाज किया गया। जांच में मरीज के प्रोस्टेट का वजन 127 ग्राम पाया गया, जबकि सामान्य प्रोस्टेट का आकार करीब 15 से 20 ग्राम होता है। लंबे समय से पेशाब में रुकावट के कारण मरीज को काफी परेशानी हो रही थी। मरीज को परिजन इलाज के लिए पारस हेल्थ पटना लेकर पहुंचे थे। *यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार* ने होलेप लेजर तकनीक से सर्जरी कर बढ़े हुए प्रोस्टेट को पूरी तरह निकाल दिया।
डॉ. अमित कुमार ने बताया कि मरीज पिछले 12 दिनों से पेशाब की नली यानी कैथेटर के सहारे थे। प्रोस्टेट के अत्यधिक बढ़ जाने से पेशाब का रास्ता बाधित हो गया था। सर्जरी के बाद मरीज को पेशाब की समस्या से राहत मिली। दो दिन बाद उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
डॉ. अमित कुमार ने बताया कि इतने बड़े प्रोस्टेट की होलेप तकनीक से सर्जरी बिहार में अभी कम ही की जाती है। पारंपरिक ओपन सर्जरी या टीयूआरपी में बड़े प्रोस्टेट के इलाज के दौरान रक्तस्राव का जोखिम अधिक हो सकता है। वहीं होलेप लेजर तकनीक में प्रोस्टेट के बढ़े हुए हिस्से को पूरी तरह हटाया जा सकता है और रक्तस्राव का जोखिम भी अपेक्षाकृत कम रहता है।
पारस हेल्थ पटना के *जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* ने कहा कि अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से जटिल यूरोलॉजिकल सर्जरी अब बिहार में ही संभव हो रही है। अस्पताल मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दे रहा है।
*पारस एचएमआरआई के बारे में*
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
0 Response to "सामान्य से आठ गुना बड़ा प्रोस्टेट, पारस हेल्थ पटना में होलेप लेजर से सफल ऑपरेशन"
एक टिप्पणी भेजें