‘द वन’ की रिलीज से पहले पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना और एकता कपूर

‘द वन’ की रिलीज से पहले पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना और एकता कपूर

वन देवी व हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात; गंगा घाट पर की गंगा आरती
पटना। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द वन’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना, निर्माता एकता कपूर और निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा पटना पहुंचे। टीम ने वन देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। फिल्म की कहानी में वन देवी और प्राचीन मान्यताओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है।
पटना दौरे के दौरान फिल्म की टीम ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की। इस दौरान फिल्म और बिहार के बीच जुड़े सांस्कृतिक संबंधों के साथ-साथ छठ पर्व को लेकर भी चर्चा हुई। टीम ने हनुमान मंदिर में पूजा कर फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। इसके बाद गंगा घाट पहुंचकर गंगा आरती में भी हिस्सा लिया।
‘द वन’ को रहस्य, लोककथा, आस्था और फैंटेसी की पृष्ठभूमि पर आधारित बड़े पर्दे की फिल्म के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म को 70 एमएम स्क्रीन के लिए बड़े स्तर पर तैयार किया गया है।
फिल्म के निर्माण से टीवीएफ के अरुणाभ कुमार, निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और एकता कपूर जुड़े हैं। फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की इकाई, टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत की गई है। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है और निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। मनु आनंद फिल्म के डीओपी एवं विजुअल डायरेक्टर हैं। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर. कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने किया है।
फिल्म की दुनिया को विस्तार देने के लिए ‘द लीजेंड ऑफ वन’ नामक कॉमिक बुक भी पेश की जा चुकी है, जिसके जरिए दर्शकों को फिल्म से जुड़े लोककथात्मक संसार से परिचित कराया जा रहा है। ‘द वन’ 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

0 Response to "‘द वन’ की रिलीज से पहले पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना और एकता कपूर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article