बिहार में दो हिंदी फिल्मों की शूटिंग पूरी, ‘बिगुल’ और ‘अहिल्या’ में नजर आएंगी अभिनेत्री शिमला बिश्नोई
**बिहार में शूट हुईं दो आगामी हिंदी फिल्मों में अभिनेत्री शिमला बिश्नोई लीड और पैरेलल लीड भूमिका निभाती नज़र आयेंगी**
पटना। अभिनेत्री **शिमला बिश्नोई** ने बिहार में अपनी दो आगामी हिंदी फिल्मों ‘बिगुल’ और अहिल्या की शूटिंग हाल ही में पूरी की है। दोनों ही फिल्मों में अभिनेत्री अलग-अलग और महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी।
एनआरएसएम फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म बिगुल का निर्देशन अजय कुमार सिंह ने किया है। यह फिल्म राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित ड्रामा है,जिसमें शिमला बिश्नोई पैरेलल लीड की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी राजनीति और उससे जुड़े सामाजिक एवं मानवीय पहलुओं को केंद्र में रखती है।वहीं सुगंध टॉकीज के बैनर तले बन रही फिल्म अहिल्या का निर्देशन *प्रशांत परासर ने किया है। फिल्म प्रेम, विश्वास और मानवीय भावनाओं को केंद्र में रखकर बुनी गई है। इसमें शिमला बिश्नोई राधा के प्रमुख किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ सह-अभिनेता एवं राजनेता सुगंध भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।बिहार में इन दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी होने के बाद शिमला बिश्नोई के प्रशंसकों को उनके नए किरदारों और दोनों फिल्मों के प्रदर्शन का इंतजार है। अभिनेत्री का कहना है कि दोनों फिल्मों की कहानियां और उनके किरदार एक-दूसरे से काफी अलग हैं, जिससे उन्हें बतौर कलाकार अपनी अभिनय क्षमता के अलग-अलग पहलुओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
0 Response to "बिहार में दो हिंदी फिल्मों की शूटिंग पूरी, ‘बिगुल’ और ‘अहिल्या’ में नजर आएंगी अभिनेत्री शिमला बिश्नोई"
एक टिप्पणी भेजें