प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में हुई पी.एम.सी.एच. के रोगी कल्याण समिति की बैठक

प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में हुई पी.एम.सी.एच. के रोगी कल्याण समिति की बैठक

पटना, शनिवार, दिनांक 01.08.2026ः सहज, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिये अस्पतालों के काम-काज एवं सुविधाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाये रखने के लिये सभी स्टेकहोल्डर को सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहना होगा। प्रमंडलीय आयुक्त श्री मयंक वरवड़े  ने पी.एम.सी.एच. के रोगी कल्याण समिति की बैठक में उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि पी.एम.सी.एच. के रोगियों को काफी अच्छी सुविधा मिल रही है, पर इसमें उत्तरोत्तर सुधार के प्रयास जारी रखने चाहिये। किसी भी मरीज को ईलाज के लिये भर्ती होने में दिक्कत न हो, उनका सहूलियत से ईलाज हो जाये, इसे हर हालत में सुनिश्चित किया जाये। जाँच अथवा ईलाज के लिये जितनी भी मशीनें खरीदी गई है, उन्हें शीघ्र चालू किया जाये जिससे कि जरूरतमंदों को उनका लाभ मिल सके। इसके लिये यदि टेक्निशियनों की जरूरत हो तो उसकी बहाली के लिये विभाग से अनुरोध किया जाये।

बैठक में पी.एम.सी.एच. के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि 26 जनवरी, 2026 से 31 जुलाई, 2026 के बीच ओ.पी.डी. में 2 लाख 73 हजार से अधिक मरीजों को देखा गया है एवं आवश्यकतानुसार इनमें से 1,07,874 मरीज को अस्पताल में भर्ती कर ईलाज किया गया है। 

प्रमंडलीय आयुक्त ने गंगा पाथवे की तरफ से प्रवेश एवं निकास द्वार के लिये चिन्हित स्थल पर बी.एम.एस.आई.सी.एल. के माध्यम से शीघ्र चेक पोस्ट निर्माण कराने को कहा। इससे ईलाज के लिये दूर-दराज से आने वाले मरीजों को सहूलियत होगी। अस्पताल के मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार को भी अवरोध मुक्त रखने का निदेश दिया गया। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि पी.एम.सी.एच. प्रशासन द्वारा आपातकालीन इकाई/विभागों के लिये मानक संचालन प्रक्रिया का निर्धारण किया गया है। सभी पदाधिकारी इसका अनुपालन सुनिश्चित करें। 
बैठक में रोगी कल्याण समिति द्वारा प्रस्तावित एजेंडा पर चर्चा की गई। अस्पताल के प्रबंधन एवं संचालन पर विस्तृत विमर्श किया गया। मरीजों के हित में दवाओं एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता, इमर्जेंसी, ऑपरेशन, पैथोलॉजी, एमआरआई, अल्ट्रासाउण्ड, साफ-सफाई समेत अन्य सुविधाओं पर समिति के सदस्यों ने चर्चा की। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि मरीजों के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हमेशा बनी रहे तथा दवा आपूर्ति श्रृंखला में कोई व्यवधान न हो इसे सुनिश्चित किया जाये। 

पी.एम.सी.एच. में कार्यरत गृह रक्षा वाहिनी के सभी सदस्यों के लिये बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करवाने का निदेश प्रमंडलीय आयुक्त ने अधीक्षक को दिया।
ओ.पी.डी. का स्थानांतरण नये भवन में हो जाने के वजह से ओ.पी.डी. से अमृत फार्मेसी की दूरी काफी बढ़ गई है। मरीजों को इससे असुविधा हो रही है। प्रमंडलीय आयुक्त ने कार्यकारी एजेंसी एल एण्ड टी को निदेश दिया कि एक महीना के अंदर अमृत फार्मेसी को नये ओपीडी भवन के निकट बना दें। अन्य भवनों के निर्माण को जल्द पूरा कर पी.एम.सी.एच. को हैंड ओवर करने का निदेश कार्यकारी एजेंसी को दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार, आयुक्त के सचिव श्री विनय कुमार, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, पी.एम.सी.एच. के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार, सिविल सर्जन डॉ. वाई.पी. मंडल, महाप्रबंधक बी.एम.एस.आई.सी.एल., क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएँ, विभागाध्यक्ष औषधि, स्त्री एवं प्रसुति रोग समेत रोगी कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित थे।

0 Response to "प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में हुई पी.एम.सी.एच. के रोगी कल्याण समिति की बैठक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article