बाँकीपुर विधानसभा के लिए ई.वी.एम. का प्रथम रैण्डेमाईजेशन सम्पन्न

बाँकीपुर विधानसभा के लिए ई.वी.एम. का प्रथम रैण्डेमाईजेशन सम्पन्न


पटना, बुधवार, दिनांक 08.07.2026ः 182-बाँकीपुर विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में ई.वी.एम. का प्रथम रैण्डेमाईजेशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय, पटना स्थित एन.आई.सी. सभागार में हुआ। विधान सभा अंतर्गत कुल 422 मतदान केन्द्र हैं। प्रथम रैण्डेमाईजेशन में विधानसभा क्षेत्र के लिए ई.वी.एम. अलॉट किया गया है। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, बाँकीपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी समेत सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

उप चुनाव में आदर्श आचार संहिता का हो सख्ती से पालनः डी.एम.
--------------------------------------

बाँकीपुर विधानसभा उप चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन पूरी सख्ती से हो। जिलास्तरीय स्टैंडिंग कमिटि की बैठक में उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि विधिवत अनुमति प्राप्त कर ही आम सभा/रैली/जुलूस का आयोजन किया जाए। पैम्फ्लेट मुद्रण, लाउडस्पीकर, वाहन आदि के उपयोग के लिए भी अनुमति अवश्य प्राप्त कर ली जाए। इस तरह की अनुमति के लिए जिला एवं अनुमंडल स्तर पर सिंगल विंडो सिस्टम कार्यरत है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा आदि के बिन्दु पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। 

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी बाँकीपुर विधान सभा समेत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

0 Response to "बाँकीपुर विधानसभा के लिए ई.वी.एम. का प्रथम रैण्डेमाईजेशन सम्पन्न"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article