सोलर पैनल लगाने के कार्य में लायें तेजीः डी.एम.

सोलर पैनल लगाने के कार्य में लायें तेजीः डी.एम.

पटना, सोमवार, दिनांक 13.07.2026ः इच्छुक विद्युत उपभोक्ता के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के कार्य में तेजी लायें। जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने पी.एम. सूर्यघर योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उक्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल संयंत्र के सभी आवश्यक अवयव यथा स्ट्रक्चर, इन्वर्टर, अर्थिंग किट, ए.सी. डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स, वायर एवं स्मार्ट मीटर आदि सबकी पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित करायें एवं मैनपावर बढ़ायें जिससे कार्य में और गति आ सके। उन्होंने पी.एम. सूर्यघर योजना अन्तर्गत सरकार द्वारा दिये जाने वाले अनुदानों के भी प्रचार-प्रसार कराने के निदेश दियें जिससे कि अधिक-से-अधिक व्यक्ति इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

जिलाधिकारी ने बताया कि कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर निःशुल्क सोलर पैनल लगाने का प्रावधान है। इसके लिए उपभोक्ताओं से सहमति पत्र प्राप्त करने के कार्य में तेजी लाने को कहा गया। पटना जिलान्तर्गत 5585 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर निःशुल्क सोलर पैनल लगाये जाने हैं। उन्होंने कहा कि मिशन मोड में स्मार्ट मीटर एवं सोलर पैनल लगाकर नवम्बर तक इस लक्ष्य को पूरा करें। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।  

0 Response to "सोलर पैनल लगाने के कार्य में लायें तेजीः डी.एम."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article