1 लाख 26 हजार नये राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य को ससमय करे पूराः डीएम
पटना, सोमवार, दिनांक 13.07.2026ः पटना जिलान्तर्गत 1 लाख 26 हजार नये राशन कार्ड बनाये जाने हैं। जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने के कार्य में तेजी लावें। प्रखंड विकास पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विकास मित्र, डीलर एवं पंचायत सचिवों की सहायता से नये राशन कार्ड हेतु आवेदन संग्रह किये जायें। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि वे प्रतिदिन इस कार्य के प्रगति की समीक्षा करें एवं ससमय इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठायें। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार, अपर समाहर्ता आपूर्ति श्री रविन्द्र कुमार दिवाकर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
0 Response to "1 लाख 26 हजार नये राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य को ससमय करे पूराः डीएम"
एक टिप्पणी भेजें