आपसी समन्वय के साथ कार्य कर सभी विभाग जिला को दे नई ऊँचाईः डीएम

आपसी समन्वय के साथ कार्य कर सभी विभाग जिला को दे नई ऊँचाईः डीएम

पटना, सोमवार, दिनांक 13.07.2026ः सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर जिला अन्तर्गत चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लावें एवं उन्हें समय पर पूरा कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने जिलास्तरीय साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक में सभी पदाधिकारियों को उक्त निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग को अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी दूसरे विभाग से सहयोग की अपेक्षा है, तो  वे इस बैठक में उन विन्दुओं को रखें जिससे कि उनका समय पर समाधान कर विकास की गति को और तेजी प्रदान की जा सके।

टी.बी. मुक्त भारत अभियान के प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि रोगियों की पहचान में तो तेजी आई है पर पहचान उपरांत मरीजों की एक्स-रे, ट्रूनेट एवं सी.बी.नेट जैसी जाँच में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गाँवों में गाड़ी भेजकर लोगों को चिकित्सा केन्द्र तक लायें एवं उनका एक्स-रे एवं अन्य जाँच करवायें। जिला में पूर्व से चिन्हित टी.बी. रोगियों के लिये जाँच, दवा एवं देखभाल की व्यवस्था रहें। प्रखंडों के प्रभारी वरीय उप समाहर्ता टी.बी. मुक्त भारत अभियान के लिये भी नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। 

सहयोग कार्यक्रम के तहत लोगों से प्राप्त आवेदनो के निष्पादन की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का वास्तविक एवं प्रभावी समाधान हो, इसी भावना से उनके आवेदनों का निष्पादन किया जाये। इस कार्यक्रम के प्रारंभ होने से अवतक सहयोग पोर्टल पर 22,215 शिकायतें आयीं थी जिनमें से 19,765 का समाधान किया जा चुका है। शेष बचे 2450 आवेदनों का भी समय पर समाधान करने को कहा गया। लोक शिकायत के मामलों पर भी विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया। लंबित कोर्ट केस की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि विधि शाखा के प्रभारी पदाधिकारी संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर प्रत्येक केस का सिनोप्सिस तैयार करें एवं समय पर न्यायालय में प्रति शपथ दायर कराना सुनिश्चित करें। 

दाखिल-खारिज, परिमार्जन जैसे राजस्व से जुुड़े मामलों का भी समय-सीमा के भीतर निष्पादन करने को कहा गया। समीक्षा में पाया गया कि बाढ़ अनुमंडल में 2298, दानापुर में 7627, मसौढ़ी में 4047, पालीगंज में 2145, पटना सिटी में 4414 तथा पटना सदर में 7376 मामले लंबित हैं। सभी संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्ता को निदेशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले अंचलों में इन मामलों के निष्पादन की समीक्षा करें एवं लंबित मामलों में कमी लावें। पटना जिला अन्तर्गत प्रस्तावित सेटेलाईट टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी शुरू करने के भी निदेश दिए गए। 

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, कृषि, आँगनबाड़ी सहित अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई एवं सब में बेहतरी के लिए और मेहनत करने के निदेश दिए गए। 

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार, समेत अन्य सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।  

0 Response to "आपसी समन्वय के साथ कार्य कर सभी विभाग जिला को दे नई ऊँचाईः डीएम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article