पटना में इस रविवार को होगा IAS की परीक्षा की तैयारी हेतु सेमिनार का आयोजन
*बिहार के इस साल के IAS टॉपर्स अभ्यर्थियों को बतायेंगे सफलता के मंत्र*
*NACS संस्था के द्वारा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में 7 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगा निःशुल्क सेमिनार*
पटना। हर साल की तरह इस साल भी पटना में दिनांक 7 जून रविवार को स्थानीय श्री कृष्ण मेमोरियल हाल में IAS अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है । इस साल के टॉपर्स श्री राघव झुनझुनावाला AIR चौथी रैंक, श्री उज्जवल प्रियांक 10 वी रैंक, सुश्री प्राची हनी, AIR 28 वी रैंक, श्री अनिकेत कुमार , AIR 48वी रैंक एवं श्री हर्ष वर्धन, AIR 424 वी रैंक सहित इस साल के कई IAS टॉपर्स सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ सफलता की रणनीति साझा करेंगे।
इस सेमिनार का आयोजन नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ सिविल सर्वेंट्स (NACS) बिहार-झारखंड के द्वारा किया जा रहा है जिसमे इस साल के IAS टॉपर्स के अलावा 2014 बैच के IAS श्री संतोष कुमार राय भी शामिल होंगे तथा अभ्यर्थियों को “सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कैसे करे” इस विषय पर परिचर्चा करेंगे।
यह सेमिनार निःशुल्क है तथा वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने बारहवीं की परीक्षा पास कर चुके है या स्नातक कर चुके है और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहते है वे इसमें भाग ले सकते है तथा कोई सवाल या डाउट सीधे IAS टॉपर्स से पूछ सकते है। अतः पटना या आस पास रहने वाले सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है की वे इस सेमिनार में भाग ले तथा इसका लाभ उठायें।
0 Response to "पटना में इस रविवार को होगा IAS की परीक्षा की तैयारी हेतु सेमिनार का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें