चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल माननीय कॉमर्स एवं उद्योग मंत्री से मिला

चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल माननीय कॉमर्स एवं उद्योग मंत्री से मिला

आज अपराह्न में बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल के नेतृत्व में माननीय कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मंत्री पीयूष गोयल से नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन में उनके कार्यालय कक्ष में मिला I 
चैम्बर अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल ने बताया कि माननीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बिहार के उद्योग एवं व्यापार के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श किया I माननीय मंत्री ने बताया कि भारत सरकार भव्य (भारत औद्योगिक विकास योजना) नाम से 33.660 करोड़ कि योजना लायी है जिसका मकसद घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मज़बूत करने के लिए पूरे भारत में निवेश के लिए तैयार, “प्लग-एंड-प्ले” वाले 100 इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करना है। यह योजना राज्यों और प्राइवेट डेवलपर्स की साझेदारी में वित्त वर्ष 2026-27 से 2031-32 तक लागू की जा रही है। इस योजना के माध्यम से जगह-जगह इंडस्ट्रियल पार्क नेशनल कोरिडोर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से भी बनाया जायेगा I
अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर माननीय मंत्री से चैम्बर का चल रहा शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में पधारने का आग्रह किया गया जिसपर माननीय मंत्री ने चैम्बर के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए माह सितम्बर में पटना आने का आश्वासन दिया I 
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल के अतिरिक्त् कार्यकारणी सदस्य अरुण कुमार एवं सुमित कुमार थे I  
           

0 Response to "चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल माननीय कॉमर्स एवं उद्योग मंत्री से मिला"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article