चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से मिला

चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से मिला

*अपने दिल्ली प्रवास के क्रम में आज दिनांक 18 जून 2026 को बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिला I* 

*चैम्बर अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति जी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बिहार के उद्योग एवं व्यापार के अद्यतन जानकारी लेते हुए राज्य के औद्योगिक विकास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने हेतु मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया I*
*अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति जी से चैम्बर का चल रहा शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया गया जिस पर उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बिहार से उनका काफी लगाव रहा है और वे माह जुलाई के दूसरे पखवाड़ा या माह अगस्त 2026 के प्रथम पखवाड़ा में पटना आएंगे और चैम्बर के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे I* 

*आज ही चैम्बर का  प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मिला एवं राज्य के चहुमुखी विकास पर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया I* 

*प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष एन० के० ठाकुर एवं विशाल टेकरीवाल, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी एवं कार्यकारणी सदस्य सुमित कुमार थे I*
  
       

0 Response to "चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से मिला"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article