शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज का AISF कड़े शब्दों में निंदा करता है
दिनांक: 08 मई 2026
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का नोटिफिकेशन अब तक जारी नहीं किए जाने से नाराज़ अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को पटना कॉलेज से शांतिपूर्ण मार्च निकाला। यह मार्च भगत सिंह चौक, गांधी मैदान होते हुए जेपी गोलंबर पहुँचा, जहाँ बिहार पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया। इस लाठीचार्ज में सैकड़ों अभ्यर्थी घायल हो गए, जिनमें कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। छात्रों के साथ किया गया यह क्रूरतापूर्ण व्यवहार अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। AISF इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है।
AISF पटना जिला सचिव मीर सैफ अली और सहसचिव बिट्टू भारद्वाज ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा कि हमारा संगठन आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करता है। साथ ही, जिन अधिकारियों के आदेश पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, उनके खिलाफ अविलंब कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारों की लंबी कतार खड़ी कर दी गई है। जब छात्र-छात्राएँ अपने हक और अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करते हैं, तब प्रशासन और सरकार द्वारा लगातार दमनकारी नीति अपनाई जाती है।
AISF आज के इस लाठीचार्ज को एक काले दिन के रूप में देखता है और बिहार सरकार को चेतावनी देता है कि यदि छात्रों से वार्ता कर उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो AISF पूरे बिहार के छात्रों को लामबंद कर व्यापक और उग्र आंदोलन करेगा।
0 Response to "शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज का AISF कड़े शब्दों में निंदा करता है"
एक टिप्पणी भेजें