मंत्री संजय कुमार ने गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री पद का ग्रहण किया पदभार

मंत्री संजय कुमार ने गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री पद का ग्रहण किया पदभार

*पटना, 08 मई 2026।*

बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री माननीय श्री संजय कुमार ने आज विधिवत् रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के. सेंथिल कुमार, संयुक्त ईखायुक्त एवं विभागीय पदाधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत माननीय मंत्री ने विभागीय योजनाओं, कार्यप्रणाली तथा राज्य की बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरोद्धार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार गन्ना किसानों के हितों एवं कल्याण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देते हुए किसानों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

माननीय मंत्री ने विशेष रूप से बंद चीनी मिलों के पुनः संचालन एवं नई चीनी मिलों के परिचालन हेतु विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर बल दिया, ताकि राज्य के गन्ना किसानों एवं चीनी उद्योग को नई गति मिल सके। साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समय पर ईख मूल्य भुगतान तथा किसानों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

0 Response to "मंत्री संजय कुमार ने गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री पद का ग्रहण किया पदभार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article