बिहार में एनएचएम कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक निर्णय

बिहार में एनएचएम कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक निर्णय


बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य मद से प्रत्येक एनएचएम कर्मचारी को प्रतिमाह 10% प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की ऐतिहासिक घोषणा की गई है। यह निर्णय पूरे देश में एक मिसाल प्रस्तुत करता है और बिहार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। यहां 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि देने का अर्थ है कि आप जो वर्तमान में आहरित मानदेय प्राप्त कर रहे उसका 10 प्रतिशत वृद्धि करके आपको देय होगा यह प्रोत्साहन राशि राज्यांश मद से दिया जाएगा। तथा जो आपको प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत का Increment  मिल रहा है वह NHM PIP के अनुसार सेंट्रल के द्वारा दिया जाता है।

इस दूरदर्शी एवं संवेदनशील निर्णय के लिए हम हृदय से आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय, माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी, आदरणीय गार्जियन मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत सर, आदरणीय स्वास्थ्य सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह जी तथा कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना श्री सुहर्ष भगत जी के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करते हैं।

एनएचएम परिवार इस महत्वपूर्ण निर्णय तथा इसमें निभाई गई आपकी भूमिका को सदा स्मरण रखेगा और आभारी रहेगा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) की ओर से उपाध्यक्ष ललन कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
साथ ही महासंघ के पदाधिकारीगण —
विकास शंकर, कौशलेंद्र शर्मा, त्रिलोकी नाथ पांडे, रश्मि, शंभू यादव, शशिकांत कुमार, नवनीत कुमार, सुजीत झा, अमितेश मिश्रा, फिरदौस आलम, राजीव मिश्रा, सुभाष कुमार सिंह, शशांक शेखर, रितेश स्वरूप, अजय कुमार सिंह, विकास कुमार दुबे, राजीव कुमार सिंह — ने भी इस ऐतिहासिक घोषणा पर बिहार सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

0 Response to "बिहार में एनएचएम कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक निर्णय"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article