निदेशक डाक सेवाएं श्रीमती प्रियंका जैन का पटना जीपीओ दौरा
पटना, 24 जून 2026
निदेशक डाक सेवाएं, बिहार परिमंडल, श्रीमति प्रियंका जैन द्वारा 24.06.2026 को पटना जीपीओ का दौरा किया गया । इस अवसर पर उनको पुष्पगुच्छ, शॉल एवं विशेष स्मृति-चिह्न ‘माई स्टैम्प’ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने फिलाटेली अनुभाग, वर्कप्लेस ट्रेनिंग सेंटर तथा पटना जीपीओ की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न अनुभागों में संचालित कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा कर्मचारियों के साथ संवाद कर उनके अनुभव एवं सुझावों को जाना।
फिलाटेली अनुभाग में उन्हें डाक टिकट संग्रह एवं फिलाटेलिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभागीय उपलब्धियों एवं जनहितकारी सेवाओं का भी प्रस्तुतीकरण किया गया।
दौरे के दौरान पटना जीपीओ के चीफ़ पोस्टमास्टर रंजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने निदेशक डाक सेवाओं का स्वागत करते हुए पटना जीपीओ की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
अपने संबोधन में श्रीमती प्रियंका जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्राहक सेवा, कार्यकुशलता, नवाचार तथा टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डाक विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान डाक बिभाग के द्वारा किए गए अविस्मरणीय कार्यो को याद करते हुए कहा कि वर्तमान समय में डाक विभाग के सभी कर्मचारियों को उसी संवेदनशीलता के साथ आम जनता को समस्त सेवाएँ उपलब्ध की जाने की आवश्यकता है, ताकि वर्तमान समय में विभाग की प्रासंगिकता बनी रहे|
कार्यक्रम अत्यंत ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माननीय निदेशक डाक सेवाएँ (मुख्याल्य), बिहार के प्रेरणादायी मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभागीय सेवाओं को और अधिक तत्पर एवं सुदृढ़ बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
0 Response to "निदेशक डाक सेवाएं श्रीमती प्रियंका जैन का पटना जीपीओ दौरा"
एक टिप्पणी भेजें