बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में टीम एफ ने टीम ई को 148 रन से हराया
पटना के वीडीसीएबीसीए क्रिकेट ग्राउंड, बिदुपुर में खेले गए बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में बीसीए महिला अंडर-19 टीम एफ ने बीसीए महिला अंडर-19 टीम ई को 148 रन से हराकर जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला अंडर-19 टीम एफ ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 331 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम एफ की ओर से प्रतिभा ने 117 गेंदों में 180 रन की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 30 चौके शामिल रहे। अनु कुमारी ने 36 गेंदों में 31 रन, शिवी सिंह ने 16 गेंदों में 20 रन और एकता राज ने 25 गेंदों में 22 रन बनाए।
गेंदबाजी में बीसीए महिला अंडर-19 टीम ई की गीतांजलि ने 8 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट तथा काजल, अनुष्का, आस्था और अंजलि को 1-1 विकेट मिला।
332 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए महिला अंडर-19 टीम ई ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 183 रन बनाए। टीम ई की ओर से अदिति रॉय ने 91 गेंदों में 75 रन, ऋतु गुप्ता ने 43 गेंदों में 23 रन और अंजलि पांडेय ने 33 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया।
वहीं बीसीए महिला अंडर-19 टीम एफ की गेंदबाजी में जूली कुमारी ने 8 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट, सिद्धि, सेजल, प्रिया, संतोषी और स्वेता ने 1-1 विकेट हासिल किया।
बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में प्रभावी प्रदर्शन किया।
0 Response to "बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में टीम एफ ने टीम ई को 148 रन से हराया"
एक टिप्पणी भेजें