डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ शहरवासियों को गर्मी छुट्टी में परिवार संग मस्ती का मौका मेला आज के बच्चों के लिए जरूरी
पटना 20/5/26
अब गर्मी छुट्टी में मस्ती करने का इंतजार खत्म हुई । पटना वासियों के लिए परिवार संग छुट्टी बिताने का बेहतर मौका आया है। पाटलिपुत्र ग्राउंड में डिजनीलैंड मेला का आगाज हो चुका है। बच्चे की गर्मी छुट्टी का बेहतर मज़ा इससे बेहतर नहीं है। आप भी ऑफिस की छुट्टी के बाद परिवार संग समय बिताने पहुंच सकते है ।
मीडिया सॉल्यूशन द्वारा आयोजित डिज्नीलैंड मेला का मुख्य अतिथि संजीव चौरसिया दीघा विधायक सतारूढ़ मुख्य सचेतक एवं माननीय मनजीत सिंह बरौली विधायक उप सचेतक सत्तारूड दल एवं माननीय विजय मंडल जी पूर्व विधायक के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया गया । अतिथि एसके भारद्वाज पूर्व डीजीपी एवं गेस्ट में दीपक यादव ,के के सिंह, सौरभ वर्मा एवं राजीव शर्मा नेता बीजेपी उपस्थित थे ।
उद्घाटनकर्ता ने शुभारंभ के मौके पर कहा कि सांस्कृतिक और सामाजिक समझ के लिए परिवार बच्चों के साथ मेला जरूर देखने आना चाहिए । आज मोबाइल युग में बच्चों को मेला, डिजनी लैंड से जरूर जोड़े जाने चाहिए।
आयोजक प्रकाश पांडे ने कहा की हर वर्ष लोगों के लिए कुछ नया आकर्षक प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। पटना में पहली बार रोबोटिक एनिमल पार्क , झूला सहित कई हाइटेक एडवेंचर की यात्रा बच्चों को खूब पसंद आएगी। अन्य झूला के रूप में टोरा टोरा, ब्रेक डांस , टावर झूला,टॉय ट्रेन , ड्रैगन ट्रेन , मिकी माउस, वॉल वंशी ,किड्स राइड्स भी है । इसके अलावा जलपरी एवं भूत बंगला भी बच्चों को खूब पसंद आयेगा ।
इस मेले में मनोरंजन के साथ-साथ जमकर खरीदारी भी लोग कर सकेंगे।
मेले के नित्यानंद सिंह ने कहा कि मुख्य रूप से राजस्थानी अचार ,जयपुरी अचार , चूरन, सहारनपुर के फर्नीचर के साथ महिलाओं से संबंधित हर प्रकार के सौंदर्य उपयोगी सामान एवं हस्त शिल्प उत्पादन की दुकान भी लोगों को आकर्षित कर रही है। श्री सिंह ने यह भी बताया कि आज के दौर में बच्चों मे जो कार्टून कैरेक्टर का ख्याला आता है वह सब यहां देखने को मिलेंगे । इस लंदन स्ट्रीट सेल्फी थीम पर डिज्नीलैंड मेला लगा है।
चिंटू सिंह ने बताया कि प्रवेश करने के साथ ही लोगों में रोमांच भर जायेगा । महिलाओं के लिए ज्वेलरी आइटम, राजस्थानी कंगन मुंबई के फैंसी चप्पल ,जूते और अन्य जरूरत के समान यहां किफायती दाम पर मिलेंगे । खरीदारी करने के साथ-साथ , खानपान की विशेष व्यवस्था की गई है। भारतीय व्यंजन एवं चाइनीज फास्ट फूड के साथ भेलपुरी, पाव भाजी, पॉपकॉर्न , कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम , पेस्टीज आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है।
मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा के साथ-साथ लेडिस , जेंट्स कांस्टेबल, लेडिज एवं जेंट्स बाउंसर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की गई है । मेला रोजाना 4:00 बजे से रात्रि के 10:00 बजे तक चलेंगे ।
0 Response to "डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ शहरवासियों को गर्मी छुट्टी में परिवार संग मस्ती का मौका मेला आज के बच्चों के लिए जरूरी"
एक टिप्पणी भेजें