लेट्स इंस्पायर्ड बिहार अभियान को मजबूत बनाने पर मंथन पटना में लगेगा प्याऊ, कोऑर्डिनेटरों के बीच होगा प्रदर्शनी क्रिकेट मैच

लेट्स इंस्पायर्ड बिहार अभियान को मजबूत बनाने पर मंथन पटना में लगेगा प्याऊ, कोऑर्डिनेटरों के बीच होगा प्रदर्शनी क्रिकेट मैच

लेट्स इंस्पायर्ड बिहार अभियान को मजबूत बनाने पर मंथन

पटना में लगेगा प्याऊ, कोऑर्डिनेटरों के बीच होगा प्रदर्शनी क्रिकेट मैच

पटना, 17 मई। राजधानी पटना स्थित बी डी पब्लिक स्कूल सभागार में रविवार को लेट्स इंस्पायर्ड बिहार कोऑर्डिनेटर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चीफ कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार सिंह, इंजीनियर कुमार राहुल एवं ओ पी सिंह ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में अभियान के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीर अहमद, विकास कुमार, सोनू राज, कोऑर्डिनेटर रोहित राज, राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अनूप नारायण सिंह, डिजीज़ अवेयरनेस चैप्टर के सनी कुमार, अमन रॉय,पटना चैप्टर से धीरज कुमार,  मुकेश कुमार,बबलू कुमार, राजवर्धन कुमार,जहानाबाद कोऑर्डिनेटर वेदव्रत मिश्रा, वैशाली समन्वयक सोनू ठाकुर, अरवल कॉर्डिनेटर अभिषेक आनंद समेत कई महत्वपूर्ण सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान अभियान के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बिहार के सभी जिला समन्वयकों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने, संगठनात्मक गतिविधियों को और सक्रिय बनाने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से समान विचारधारा वाले सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपने पर गंभीर मंथन हुआ।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पटना चैप्टर की ओर से राजधानी में दो स्थानों पर प्याऊ की स्थापना की जाएगी, ताकि भीषण गर्मी में आम लोगों को राहत मिल सके। इसके अलावा संगठन के समन्वयकों के बीच आपसी समन्वय और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से जल्द ही पटना में एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा कि बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव द्वारा प्रारंभ किए गए “लेट्स इंस्पायर्ड बिहार” अभियान के सफल पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह अभियान शिक्षा, क्षमता निर्माण और उद्यमिता के क्षेत्र में बिहार को अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में लगातार कारगर पहल कर रहा है।

सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि विकास वैभव द्वारा दिखाए गए मार्गों पर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अभियान आगे भी और अधिक सक्रियता से कार्य करता रहेगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर सकारात्मक बदलाव की दिशा में अपनी भूमिका निभाएगा।

0 Response to "लेट्स इंस्पायर्ड बिहार अभियान को मजबूत बनाने पर मंथन पटना में लगेगा प्याऊ, कोऑर्डिनेटरों के बीच होगा प्रदर्शनी क्रिकेट मैच"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article