राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल, पटना में "यूनानी चिकित्सा में नैदानिक उत्कृष्टता" पर इंटरैक्टिव टॉक का सफल आयोजन

राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल, पटना में "यूनानी चिकित्सा में नैदानिक उत्कृष्टता" पर इंटरैक्टिव टॉक का सफल आयोजन

डॉक्टर मोहम्मद तनवीर आलम- विभागाध्यक्ष - कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने बताया के दिनांक 16 मई 2026 को राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल, पटना के प्रांगण में आज एक विशेष "इंटरैक्टिव टॉक" (संवाद सत्र) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन (बेंगलुरु एवं गाजियाबाद) के प्रतिष्ठित *निदेशक प्रो. सैयद शाह आलम (MS)* उपस्थित हुए। इस ज्ञानवर्धक सत्र का मुख्य विषय "यूनानी स्वास्थ्य सेवा में नैदानिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता - उत्कृष्टता की खोज" (Commitment to Clinical Excellence in Unani Healthcare - A Pursuit of Excellence) था।
डॉक्टर, इंटर्न एवं पीजी स्कॉलर को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रो. सैयद शाह आलम ने यूनानी चिकित्सा पद्धति में आधुनिक तकनीकों और नैदानिक उत्कृष्टता के समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर शोध और उच्च स्तरीय चिकित्सा मानकों को अपनाना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने अधीक्षक के आह्वान पे कहा के राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल अगर अपने डॉक्टरों एवं पारा मेडिकल स्टाफ की टीम को भेजता है तो हम उसे युनानी विधा में ट्रेन कर के भेजेंगे ता कि वह बिहार के एक मात्र युनानी कॉलेज में भी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवा दे सकें !
तिब्बी कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर , पीजी स्कॉलर एवं इंटर्न डॉक्टर से लंबे सवाल जवाब सेशन में प्रोफेसर आलम ने कहा के तिब्बी कॉलेज के युनानी के इंटर्न डॉक्टर एवं पीजी स्कॉलर में युनानी में संभावना और सेवा को लेकर काफी उत्सुकता है, सही ढंग से इन्हें ट्रेन किया जाए तो युनानी समेत बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी अच्छे बदलाव अवश्य होने हैं ! उन्होंने बिहार सरका की प्रशंसा करते हुए कहा के राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल का नया कैंपस जो अगमकुंआ में निर्माणाधीन है वह इस विधा के लिए मिल का पत्थर साबित होगा ! साथ हीं उन्होंने विदेश में युनानी डॉक्टरों की संभावित मांग एवं सप्लाई पर भी चर्चा करते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया के भारत सरकार की मुहिम के ऐन मुताबिक अपलोग तैयार रहें, निकट भविष्य में आयुष (युनानी) के डॉक्टर्स की पूरे विश्व में काफी मांग होनी है !

वहीं विशेष अतिथि के तौर पे डॉ. फिरदौस अहमद नजर (एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, इल्मुल ज़राहाट विभाग,नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन, बेंगलुरु ) ने अस्पताल में मरीजों की संख्या पे संतोष व्यक्त करते हुए कहा के अगर स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दी जाए तो इसे कई गुना बढ़ाया जा सकता है, साथ ही उन्होंने इस संबंध में हर प्रकार की टेक्निकल मदद करने का आश्वासन दिया ! 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल के अधीक्षक एवं आयोजन अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहनवाज अख्तर ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पे सफलता पूर्वक आयोजन पे सभी संबंधित अधिकारीयों एवं कर्मियों की सराहना की, साथ ही उन्होंने कहा के इंटर्न, पीजी स्कॉलर एवं डॉक्टरों की रुचि इस कार्यक्रम को श्रेष्ठ बनाने में सराहनीय है !
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कायनात जहरा और उनका सहयोग इंटर्न डॉक्टर दानिया परवीन ने किया !
कार्यक्रम के अंत में डॉ० सैयद महफूज़ सेराज ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अस्पताल की ओर से भविष्य में भी यूनानी चिकित्सा के विकास के लिए ऐसे अकादमिक व व्यावहारिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रोग्राम को सफल बनाने में उन्होंने डॉक्टर मंसूर अलम, डॉक्टर ओबैदुल्लाह, डॉक्टर शाहीन फिरदौस, डॉक्टर रज़ी अहमद, डॉक्टर नफीस इकबाल,  डॉक्टर नज़ामउद्दीन, और अन्य का आभार व्यक्त किया ! 

इस अवसर पर कॉलेज के नैदानिक विषय के चिकित्सा शिक्षक, चिकित्सक, पीजी स्कॉलर, इंटर्न डॉक्टर और दूसरे पारा मेडिकल कर्मी उपस्थित रहे !

0 Response to "राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल, पटना में "यूनानी चिकित्सा में नैदानिक उत्कृष्टता" पर इंटरैक्टिव टॉक का सफल आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article