18 मार्च को यूजीसी गाइडलाइंस के पक्ष में समता महाजुटान, इंडिया फोरम फॉर इक्विटी ने मुकेश सहनी को सौंपा आमंत्रण
यूजीसी रेगुलेशंस लागू करने की मांग,18 मार्च को पटना में समता महाजुटान में समर्थन देने के अपील के साथ विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी एवं सीपीएम के राज्य सचिव मंडल के सदस्य मनोज चंद्रवंशी को आमंत्रण सौंपा गया। आमंत्रण पत्र सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी के तरफ से।भारतीय अतिपिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत आनंद साहू एवं आइसा राज्य सह सचिव कुमार दिव्यम, सामाजिक न्याय आंदोलन से विकाश यादव मौजूद थें।
इन्होंने कहा कि तमाम विपक्षी पार्टियों एवं संगठनों को आमंत्रण पत्र सौंप कर रैली में शामिल होने की अपील की गई है। 18 मार्च संपूर्ण क्रांति दिवस का दिन है। यह ऐतिहासिक दिवस है और एक बार फिर यह दिन ऐतिहासिक होने वाले है। यूजीसी रेगुलेशंस के समर्थन में आंदोलन हक़ का आंदोलन है। जब यूजीसी की रिपोर्ट यह बता रही है कि विश्वविद्यालय कैंपसों में 118% जातिगत भेदभाव में वृद्धि हुई है, तो इस भेदभाव के खिलाफ गाइडलाइंस लागू होना स्वाभाविक जरूरत बन जाता है।
0 Response to "18 मार्च को यूजीसी गाइडलाइंस के पक्ष में समता महाजुटान, इंडिया फोरम फॉर इक्विटी ने मुकेश सहनी को सौंपा आमंत्रण"
एक टिप्पणी भेजें