सात निश्चय–3 के अंतर्गत ‘समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार’ की दिशा में गन्ना उद्योग विभाग की पहल
*मढ़ौरा स्थित बंद पड़ी चीनी मिल का निरीक्षण, निवेशकों एवं पदाधिकारियों ने लिया आधारभूत संरचनाओं का जायजा*
दिनांक: 15 मार्च 2026 | सारण, बिहार
सारण जिले के मढ़ौरा स्थित लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिल का निरीक्षण कर मिल परिसर की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर एस.एन.जे. ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एन. जयमुरुगन, प्रेसिडेंट श्री सेल्वाकुमार, वाइस प्रेसिडेंट श्री कृष्णा तथा ग्रुप ऑडिटर श्री बिमलेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान गन्ना उद्योग विभाग की ओर से सहायक ईखायुक्त श्री वेदव्रत कुमार एवं ईख पदाधिकारी श्री कोमर कानन भी मौजूद रहे। निवेशकों एवं विभागीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मिल परिसर का निरीक्षण कर वहां की वर्तमान स्थिति का आकलन किया।
दौरे के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के किसानों से मुलाकात कर गन्ना उत्पादन से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की तथा खेतों में गन्ना फसल की स्थिति का अवलोकन किया।
गौरतलब है कि राज्य सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत ‘समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में गन्ना उद्योग विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मढ़ौरा चीनी मिल का यह निरीक्षण राज्य में चीनी उद्योग के पुनर्जीवन तथा निवेशकों को आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
0 Response to "सात निश्चय–3 के अंतर्गत ‘समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार’ की दिशा में गन्ना उद्योग विभाग की पहल"
एक टिप्पणी भेजें