बिहार की खेती में उड़ान: ड्रोन तकनीक से किसान पा रहे हैं सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की नई ताकत– राम कृपाल यादव

बिहार की खेती में उड़ान: ड्रोन तकनीक से किसान पा रहे हैं सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की नई ताकत– राम कृपाल यादव


माननीय कृषि मंत्री, बिहार सरकार, श्री राम कृपाल यादव ने कहा कि आज बिहार का किसान सिर्फ खेत नहीं जोत रहा, बल्कि तकनीक की ताकत से भविष्य की खेती गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि खेती को आधुनिक, वैज्ञानिक और टिकाऊ बनाया जाए, ताकि किसान भाई-बहनों का परिश्रम अधिक लाभ में बदल सके।

उन्होंने बताया कि रोपण, सिंचाई, कटाई और ग्रेडिंग जैसे कार्यों में मशीनों के बढ़ते उपयोग ने न केवल उत्पादकता बढ़ाई है, बल्कि किसानों को मेहनत का सही प्रतिफल भी दिलाया है। आज आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक अनुसंधान का लाभ खेतों तक पहुँचने से बिहार की कृषि नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ रही है।

माननीय मंत्री ने कहा कि देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह संकल्प है कि 

> “हमारे किसानों के हाथ मज़बूत हों, उनकी मेहनत सुरक्षित रहे और उनकी फसलें बीमारियों से बची रहें — इसी सोच के साथ ड्रोन तकनीक को खेतों तक पहुँचाया जा रहा है।”

ड्रोन आधारित छिड़काव से निर्धारित मात्रा में पौध संरक्षण रसायनों और उर्वरकों का सटीक, समान और सुरक्षित छिड़काव होता है। इससे पानी, समय और श्रम की बचत होती है तथा फसलें स्वस्थ एवं नुकसान से दूर रहती हैं। उन्होंने कहा कि यह तकनीक किसानों को कृषि को व्यवसायिक एवं परिशुद्धता के साथ संचालित करने की शक्ति दे रही है।

कृषि विभाग द्वारा “कृषि ड्रोन से कीटनाशी एवं तरल उर्वरक छिड़काव योजना” राज्य के 38 जिलों में तेज़ी से लागू की गई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य की कृषि एवं किसानों की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति के लिए चार कृषि रोड मैप बनाए गए हैं। जिसके परिणामस्वरूप राज्य का काफी विकास हुआ है। वर्तमान में चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 56,050 एकड़ क्षेत्र में ड्रोन से छिड़काव का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे तकनीक का लाभ सीधे खेतों तक पहुँच रहा है।

योजना के अनुसार किसानों को निर्धारित छिड़काव शुल्क का 50% अथवा ₹210 प्रति एकड़ तक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। एक किसान अधिकतम 15 एकड़ एवं दो बार ड्रोन छिड़काव का लाभ ले सकता है। निविदा के माध्यम से चयनित चार अनुभवी ड्रोन सेवा प्रदाता किसानों की सेवा के लिए मैदान में तैनात हैं।

माननीय कृषि मंत्री ने कहा—

> “हम चाहते हैं कि हमारा किसान तकनीक से जुड़कर और भी मज़बूत बने, खेती और भी सुरक्षित हो, और उसके परिवार के जीवन में खुशहाली आए। ड्रोन की यह उड़ान, किसान की तरक्की की उड़ान है।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में ड्रोन तकनीक का विस्तार किसानों की समृद्धि, खेती की सुरक्षा और कृषि के आधुनिकीकरण का नया अध्याय लिखेगा।

0 Response to "बिहार की खेती में उड़ान: ड्रोन तकनीक से किसान पा रहे हैं सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की नई ताकत– राम कृपाल यादव"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article