विपक्ष की लक्ष्यहीन यात्रा का बिहार चुनाव में कोई सियासी असर नहीं होगा - उमेश सिंह कुशवाहा

विपक्ष की लक्ष्यहीन यात्रा का बिहार चुनाव में कोई सियासी असर नहीं होगा - उमेश सिंह कुशवाहा


पटना, 01 सितम्बर 2025
    बिहार जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को विपक्ष की कथित वोट अधिकार यात्रा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विपक्ष की यह लक्ष्यहीन यात्रा का बिहार चुनाव में कोई सियासी असर नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि प्रदेश की जनता महागठबंधन द्वारा वोट अधिकार के नाम पर किए जा रहे राजनीतिक नाटक से भलीभांति परिचित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता को भ्रमित करने की विपक्ष की यह नापाक कोशिश किसी भी रूप में सफल नहीं होगी।
     प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश सरकार की विकास नीतियों के प्रति सूबे की जनता का स्पष्ट रुझान और व्यापक जनसमर्थन देखकर विपक्ष पूरी तरह घबराया हुआ है। आगामी विधानसभा में अपने राजनीतिक हालात से वाकिफ विपक्ष अब नए-नए दांव खेलकर विकास के मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है, और उनकी वोट अधिकार यात्रा इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।
    श्री कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस और राजद देश और बिहार की राजनीति में अब अपनी अंतिम साँसें गिन रही है। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उनकी राजनीतिक नईया डूबने वाली है, और इसी कारण दोनों दलों के युवराज एन केन प्रकारेण अपनी राजनीतिक विरासत को बचाने में जुटे हैं। जनता के अधिकार और बिहार के विकास से उनका कोई वास्ता नहीं है।
      प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह राजनीतिक बेशर्मी की पराकाष्ठा है कि भ्रष्टाचार में डूबे लोग दूसरों पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। जिनके शासन में बूथ लूट की परंपरा से बिहार बदनाम हुआ था, वही अब वोट अधिकार की यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे दोहरे चरित्र वाले नेताओं पर जनता कभी भरोसा नहीं करेगी।



                            

0 Response to "विपक्ष की लक्ष्यहीन यात्रा का बिहार चुनाव में कोई सियासी असर नहीं होगा - उमेश सिंह कुशवाहा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article