महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होने की जरूरत : ईखायुक्त

महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होने की जरूरत : ईखायुक्त

- समाज में चली आ रही कुविचारों को भूलने की जरूरत 
- गन्ना उद्योग विभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पटना, 04 जून: महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गन्ना उद्योग विभाग,बिहार सरकार की ओर से बुधवार को उद्योग विभाग सभागार में ‘लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
 यह प्रशिक्षण "महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013" के तहत आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विभाग के समस्त कर्मियों को अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराना एवं कार्यस्थल पर एक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं लैंगिक समता पर आधारित वातावरण सुनिश्चित करना था। 
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यशाला के सत्र की शुरूआत संयुक्त गन्ना आयुक्त जेपीएन सिंह द्वारा किया गया। ईखायुक्त अनिल झा ने महिलाओं के कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न, उससे बचाव और अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज में असमानता है इसलिए वर्ष 2013 में सरकार को ये कानून लाना पड़ा। साथ ही उन्होंने कहा की इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर बराबरी और सम्मान को स्थापित करना है. संयुक्त सचिव श्रीप्रकाश ने बताया कि समाज के शिक्षित होने के साथ ही ये अपेक्षा की जाती है कि ये बीमारी खत्म हो लेकिन ये दुर्भाग्य है कि यह बढ़ती ही जा रही है। महिला उत्पीड़न भी मानवाधिकार का उल्लंघन है। 
इसके तहत  प्रशिक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास निगम की जेंडर विशेषज्ञ गुंजन बिहारी ने भंवरी देवी कांड और विशाखा गाइडलाइंस से सत्र का आगाज किया और परस्पर संवाद स्थापित किया। 
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी और व्यावहारिक पहलुओं पर भी संवाद किया। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास निगम की नोडल पदाधिकारी अंकिता कश्यप, मैनेजर सीबी रश्मी रंजन, जेंडर विशेषज्ञ ट्रेनर श्रीमती गुंजन बिहारी और प्रोग्राम सी3 प्रभात कुमार ने विभाग के कर्मियों को महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न और समानता का प्रशिक्षण दिया।
इस एक दिवसीय कार्यशाला में विभाग के ईखायुक्त अनिल झा, संयुक्त सचिव श्रीप्रकाश, संयुक्त गन्ना आयुक्त जेपीएन सिंह, उप सचिव पूनम कुमारी एवं विशेष कार्य पदाधिकारी प्रीति सिन्हा सहित अन्य वरिय अधिकारी मौजूद थे।

0 Response to "महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होने की जरूरत : ईखायुक्त "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article