केआईवाईजी 2025 (राउंडअप 10वां दिन- उत्तर प्रदेश के कादिर खान ने 400 मीटर का मीट रिकार्ड तोड़ा, भारोत्तोलन में तुषार चौधरी ने स्नैच में नया रिकार्ड कायम किया
पटना, 13 मई: उत्तर प्रदेश के कादिर खान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में 24 घंटे के अंदर दो बार 400 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया और पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शानदार प्रदर्शन के साथ नया स्वर्णिम अध्याय लिखा। महाराष्ट्र के आदित्य पिसल ने 100 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड समय के साथ सबसे तेज धावक बनने का गौरव हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर बना रहा।
कादिर खान, जिन्होंने अपने पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लिया, ने सोमवार को 400 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा था और फाइनल में अपने ही समय 47.67 सेकंड को बेहतर करते हुए 47.34 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
इस स्पर्धा का रजत पदक पियूष राज (बिहार) ( 47.43 सेकंड) ने जीता जबकि कांस्य सैयद सबीर (कर्नाटक) ( 47.50 सेकंड) के नाम रहा। ध्यान देने योग्य बात यह है कि पियूष और सबीर, दोनों ने भी पुराने मीट रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन किया।)
कादिर ने साई मीडिया से कहा, “मुझे उम्मीद न हीं थी कि मैं इतनी अच्छी दौड़ लगाऊंगा। यह मेरा पहला खेलो इंडिया यूथ गेम्स था और अब मेरा लक्ष्य अगली बार इससे बेहतर प्रदर्शन करना है। मैं खुश हूं कि मैंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड यहाँ पटना में बनाया।”
एक और गर्म और उमस भर दिन में, महाराष्ट्र के आदित्य पिसल ने 10.62 सेकंड का समय निकालते हुए 100 मीटर दौड़ का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले का रिकॉर्ड 10.63 सेकंड का था, जो पंचकूला 2022 में सदानंद कुमार ने बनाया था। इसका रजत पदक प्रिंस कुमार (बिहार) (10.64 सेकंड) ने जीता जबकि कांस्य पद: रुद्र सचिन शिनी (महाराष्ट्र) ( 10.78 सेकंड) के नाम रहा।
बिहार ने तीसरा एथलेटिक्स पदक 1500 मीटर दौड़ में जीता, जहां विजय कुमार ने 3:57.12 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक जीता। इसका स्वर्ण पदक बबलू कुमार (उत्तर प्रदेश) ने 3:56.36 मिनट समय के साथ जीता जबकि
भारोत्तोलन (राजगीर):
इस आयोजन के चौथे दिन भी रिकॉर्ड टूटे। उत्तर प्रदेश के तुषार चौधरी ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह रिकॉर्ड पहले हिमाचल प्रदेश के गोल्डी खान के नाम था जो 2023 में इंडियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (नागरकोइल) में बना था।
तुषार चौधरी का प्रदर्शन: स्नैच: 126 किग्रा, क्लीन एंड जर्क: 163 किग्रा, कुल वजन: गोल्डी खान के रिकॉर्ड से 7 किग्रा ज्यादा रहा।
तमिलनाडु के आर किशोर ने स्नैच रिकॉर्ड दो बार और कुल वजन रिकॉर्ड एक बार तोड़ा, लेकिन तुषार ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए शानदार अंदाज में जीत दर्ज की।
साइक्लिंग में राजस्थान की धमक:
राजस्थान ने पदक तालिका में बड़ी छलांग लगाई। खासकर साइक्लिंग के कारण।
गंगा नदी के मरीन ड्राइव पर आयोजित 30 किमी (लड़के) और 20 किमी (लड़कियां) टाइम ट्रायल में राजस्थान ने 6 में से 5 पदक जीते। रामावतार छींपा (नोक्हा, बीकानेर) जो कि मिठाई की दुकान चलाने वाले के बेटे हैं और एनसीओई पटियाला में प्रशिक्षण लेते हैं ने सोना जीता जबकि मंजू चौधरी (बाड़मेर से बीकानेर) जो कि किसान की बेटी हैं ने लड़कियों का खिताब जीता।
बैडमिंटन (भागलपुर):
लड़कों का सिंगल्स स्वर्ण अनिश नेगी (उत्तराखंड) ने निश्कल चंदन को 21-10, 17-21, 21-16 से हराकर जीता जबकि लड़कियों का सिंगल्स स्वर्ण तानू चंद्रा (छत्तीसगढ़) ने ऋषिका नंदी (दिल्ली) को 21-17, 21-9 से हराकर जीता। इसी तरह
लड़कों का डबल्स स्वर्ण चरण राम तिप्पन्ना और हरीकृष्ण (आंध्र प्रदेश) के नाम रहा और लड़कियों का डबल्स स्वर्ण गायत्री रावत और मानसा रावत (उत्तराखंड) ने जीता।
कुश्ती में हरियाणा का दबदबा:
पटना में कुश्ती के पदक राउंड शुरू हुए, जहां हरियाणा ने अंडर-17 लड़के और लड़कियों की श्रेणी में कुल सात में से चार स्वर्ण पदक जीते। नैना (49 किग्रा) ने लगातार दूसरा स्वर्ण जीता जबकि रोविंद (65 किग्रा, ग्रीको रोमन) में चैंपियन बने और फिर हर्ष (51 किग्रा फ्रीस्टाइल) ने बाजी मारी। इसके अलावा अर्जुन रुहील (92 किग्रा फ्रीस्टाइल) भी विजेता रहे।
अन्य विजेताओं में शिल्पी (उत्तर प्रदेश) – 61 किग्रा (लड़कियों), आदित्य गुप्ता (उत्तर प्रदेश) – 55 किग्रा (ग्रीको रोमन) औऱ परम लक्ष्मण (महाराष्ट्र) – 80 किग्रा (ग्रीको रोमन) शामिल हैं।
राजगीर मे जारी हॉकी में लड़कियों का फाइनल खेला गया जिसमें ओडिशा ने झारखंड को शूटआउट में 3-1 से हराया (निर्धारित समय: 1-1)। कांस्य पदक मध्य प्रदेश को मिला।
--
For More on Khelo India Youth Games, click: https://youth.kheloindia.gov.in/
For Medal Tally of KIYG 2025, click: https://youth.kheloindia.gov.in/medal-tally
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बारे में -
खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिसे 14 अक्टूबर, 2017 को लॉन्च किया गया था। खेलो इंडिया का उद्देश्य खेलों में व्यापक भागीदारी और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के दोहरे उद्देश्य को प्राप्त करना है। इस कार्यक्रम ने भारत की खेल सफलता में बहुत योगदान दिया है, जिसमें कई खेलो इंडिया एथलीट ओलंपिक और एशियाई खेलों सहित वैश्विक आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिहार 4-15 मई तक राज्य के पांच अलग-अलग शहरों और दिल्ली में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण की मेजबानी कर रहा है। KIYG 2025 में 27 खेल शामिल होंगे और पहली बार ईस्पोर्ट्स को एक प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है।
0 Response to "केआईवाईजी 2025 (राउंडअप 10वां दिन- उत्तर प्रदेश के कादिर खान ने 400 मीटर का मीट रिकार्ड तोड़ा, भारोत्तोलन में तुषार चौधरी ने स्नैच में नया रिकार्ड कायम किया"
एक टिप्पणी भेजें