बिहार भाजपा कार्यालय में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पूर्व कार्यशाला आयोजित

बिहार भाजपा कार्यालय में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पूर्व कार्यशाला आयोजित

*महारानी ने जिन परिस्थितियों में धर्मार्थ और सेवार्थ कार्य किया वह इतिहास में अप्रतिम उदाहरण है: डॉ. दिलीप जायसवाल*

*अहिल्याबाई होल्कर के किए गए कार्य एवं विचार आज भी प्रासंगिक: डॉ. दिलीप जायसवाल*

*देश के महापुरुषों के विषय में पीढ़ी दर पीढ़ी बच्चों को जानने का अधिकार: रेखा वर्मा*

*महारानी अहिल्याबाई होल्कर एक क्रांतिकारी महिला प्रशासक: धर्मशीला गुप्ता*

पटना, 13 मई। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पूर्व एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा जी उपस्थित रहे।

बिहार भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि महारानी ने जिन परिस्थितियों में धर्मार्थ और सेवार्थ कार्य किया वह इतिहास में अप्रतिम उदाहरण है। उन्होंने कई धर्म के कार्य किए।
उन्होंने कहा कि 21 मई से 31 मई तक भाजपा द्वारा 'सुशासन और विरासत' अभियान चलाकर जन-जन को महारानी अहिल्याबाई के महान कार्य को बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महारानी के जीवन को अगर देखा जाए तो यह साफ पता चलता है कि उस समय महिलाएं सशक्त थीं। उन्होंने धर्म को ही राजधर्म के सिद्धांत को अपनाया था। भाजपा ने विरासत को बचाने का अभियान चला रही है, यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि 21 से 31 मई तक कार्यक्रम चलेगा और महारानी अहिल्याबाई के विषय में बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 300 वर्ष पूर्व हुआ था, परंतु उनके द्वारा किए गए कार्य एवं विचार आज भी प्रासंगिक हैं। नागरिकों की सुविधाओं के लिए सड़क मार्ग बनाना, कुएं एवं जलाशय खुदवाना, महिलाओं की शिक्षा की बात करना, मंदिरों का जीर्णोद्धार एवं धर्मशाला आदि का निर्माण करना अहिल्याबाई के द्वारा किए गए ऐसे कार्य हैं जो उन्हें कुशल प्रशासक की श्रेणी में खड़ा करते हैं।

इधर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे महापुरुष हमारे प्रेरणास्रोत हैं, लेकिन हम इसकी जानकारी अपने बच्चों को नहीं दे रहे। जिसने भी समाज को और देश को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाता है, उसके बारे में देश की जनता को जानने का अधिकार भी है और पीढ़ी दर पीढ़ी बच्चों को भी यह जानने का अधिकार है कि कैसे यह देश बढ़ा।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा इन सारे विषयों को लेकर कार्यक्रमों के जरिए जनता को बताने का कार्य कर रही है। महारानी अहिल्याबाई ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने देश और समाज को आगे लाने में बड़ा योगदान दिया।
बिहार भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर को एक क्रांतिकारी महिला प्रशासक बताते हुए कहा कि उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण था। आपने शासन क्षेत्र में कुटीर और लघु उद्योग खोलकर आत्मनिर्भर बनने के रास्ते दिखाए।

इस कार्यशाला में संगठन महामंत्री भिखूभाई दालसानिया, विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी, निवेदिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

0 Response to "बिहार भाजपा कार्यालय में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पूर्व कार्यशाला आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article