महिला दिवस की पूर्व संध्या पर श्रम संसाधन विभाग में कार्यशाला, महिलाओं के कौशल विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
पटना, 07 मार्च : विश्व महिला दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर दिनांक 07 मार्च 2025 को श्रम संसाधन विभाग, पटना स्थित प्रतिबिंब सभागार में "महिलाओं का प्रशिक्षण एवं जागरूकता" विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के कौशल विकास, रोजगार एवं उनके अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि, श्रम संसाधन विभाग के सचिव श्री दीपक आनंद ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और उनके प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि "महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाएं महत्वपूर्ण हैं। जागरूकता ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है।"
उक्त कार्यशाला महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता फैलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को कौशल विकास, रोजगार अवसरों और सुरक्षा नीतियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस आयोजन ने महिलाओं को प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
कार्यशाला में महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम, महिला सशक्तिकरण नीति-2015 और कौशल प्रशिक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने महिलाओं को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं से जुड़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इस आयोजन में श्रम संसाधन विभाग की सभी महिला कर्मियों ने भी सक्रिय भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें स्वरोजगार के अवसरों के प्रति प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विशेष सचिव श्री आलोक कुमार, निदेशक (नियोजन एवं प्रशिक्षण) श्री सुनील कुमार यादव, उप निदेशक (नियोजन) श्रीमती प्रियंका कुमारी और NSDC क्षेत्रीय प्रमुख श्रीमती भावना वर्मा के साथ विभाग के सभी वरीय महिला पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहीं।
0 Response to "महिला दिवस की पूर्व संध्या पर श्रम संसाधन विभाग में कार्यशाला, महिलाओं के कौशल विकास पर हुई विस्तृत चर्चा"
एक टिप्पणी भेजें