मधेपुरा जिला अतिथि गृह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का मनाया गया जन्मदिन

मधेपुरा जिला अतिथि गृह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का मनाया गया जन्मदिन

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ केक काटकर मनाया बिहार के 'महानायक' नीतीश का जन्मदिन*

*नया बिहार गढ़ रहे सीएम नीतीश: डॉ. दिलीप जायसवाल*

*नीतीश ने बिहार को 'बीमारू बिहार' के कलंक से मुक्ति दिलाई: डॉ. दिलीप जायसवाल*

पटना, 1 मार्च। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आज मधेपुरा के जिला अतिथि गृह में केक काटा गया और जन्मदिन मनाया गया।

दरअसल, एनडीए में शामिल घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष आज मधेपुरा में आयोजित संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में यहां पहुंचे थे। इस बीच, भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ मधेपुरा के अतिथि गृह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाया। इस मौके पर दोनों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए मंगलकामना की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने परमपिता परमेश्वर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ताउम्र स्वस्थ रहने, दीर्घायु बनाने और जीवन भर खुशी प्रदान करने की प्रार्थना की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री आज नया बिहार गढ़ने में जुटे हुए हैं। सही अर्थों में देखा जाए तो जब बिहार की सत्ता एनडीए के हाथ में आई थी तब इस राज्य की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में होती थी, लेकिन नीतीश कुमार ने अपने सामर्थ्य से बिहार को उस कलंक से मुक्ति दिलाई। जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी तो बिहार तेजी से विकास की ओर बढ़ गया।

उन्होंने कहा कि 'विकास पुरुष' के रूप में पहचान बना चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नया बिहार गढ़ने में जुटे हैं, जिसमें 'आत्मनिर्भर बिहार' और 'विकसित' बिहार की कल्पना है।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को भी केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

0 Response to "मधेपुरा जिला अतिथि गृह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का मनाया गया जन्मदिन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article