हर घर नल का जल” निश्चय अंतर्गत अधिष्ठापित जलापूर्ति योजनओं से अपूरित जल सभी तरह के जैविक एवं रासायनिक संक्रमण यथा आर्सेनिक,  फ्लोराईड एवं आयरन इत्यादि से मुक्त है |

माननीय मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया  कि विभाग सभी ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पीने योग्य जलापूर्ति करने के लिए सतत्  प्रयत्नशील है | उनके द्वारा बताया गया कि बिहार  राज्य में भूजल  में मुख्यतः तीन प्रकार के गुणवत्ता की समस्या यथा आर्सेनिक , फ्लोराईड एवं आयरन की समस्या है | आर्सेनिक की समस्या से 14 जिलों के  4742  वार्ड , फ्लोराईड  से 11 जिलों के 3791 वार्ड आयरन से 12 जिलों के 21739 वार्ड प्रभावित हैं | गुणवत्ता/गैर गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्र में ‘हर घर नल का जल’ योजना के तहत सतही जल/भू-जल पर आधारित जलापूर्ति योजना अधिष्ठापित कर उपभोक्ताओ शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है I सात निश्चय अंतर्गत ‘हर घर नल का जल ‘ निश्चय के तहत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में कुल 1,14,450 वार्डों में 1,19,756  जलापूर्ति योजनाएं लगायी गयी हैं | विभाग ‘हर घर नल का जल’ अंतर्गत  छूटे हुए टोलों के लिए 22489 योजनाओं की स्वीकृति के साथ शत प्रतिशत घरों को निर्बाध एवं शुद्ध पेयजलापूर्ति किये जाने की ओर अग्रसर है |
सतही जल पर आधारित 10 बहुग्रामीय योजना विभिन्न जिलो में अधिष्ठापित की गई है I फ्लोराईड की समस्या के समाधान के लिए विभाग द्वारा नवादा जिले के रजौली प्रखंड में 10 ग्राम पंचायतों के लिए फुलवरिया डैम से 10 MLD जलापूर्ति की क्षमता वाली बहुग्रामीय जलापूर्ति  योजना तथा नालन्दा जिले के सिलाव प्रखंड में पंचाने नदी से दो बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना सिलाव-1 एवं सिलाव-2 लगाई गई है। इन तीनों परियोजनाओं से दोनों जिलों के 28000 परिवार को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। मुंगेर जिले के खड़गपुर प्रखंड के 6 गांवों में 2145 फ्लोराईड प्रभावित परिवारों को शुद्ध जलापूर्ति हेतु खड़गपुर झील से खैरा बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना संचालित की जा रही है। पेयजल में आर्सेनिक की समस्या के समाधान हेतु राज्य के छः जिलों यथा बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, बेगूसराय एवं भागलपुर में 7 बहुग्रामीय योजना स्थापित की गई है जिससे  लगभग  दो लाख घरों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।   गुणवत्ता/गैर गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्र के सभी जलापूर्ति योजनाओं के अधिष्ठापन के डिज़ाइन में  Deep  tube well (125 mtr.) लिया गया है जिससे जल की गुणवता बनी रहती है | गुणवता प्रभावित क्षेत्र में आर्सेनिक शोधन संयंत्र के साथ 2669, फ्लोराईड शोधन संयंत्र के साथ 3407 तथा आयरन शोधन संयंत्र के साथ 25029 जलापूर्ति योजनाओं का अधिष्ठापन किया ग़या हैI इस तरह विभाग द्वारा गुणवता प्रभावित क्षेत्र के 46.51 लाख घरो में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही है | स्थापित की गयी जल शोधन संयंत्र (WTP) के साथ सभी  जलापूर्ति योजनाओं से निर्धारित समय पर  शुद्ध  पेयजल की आपूर्ति ग्रामीणों को की जाती है |विभाग के द्वारा मानक से अधिक यूरेनियम पाए गए सभी जलश्रोतो को चिन्हित कर जल गुणवता का अनुश्रवण जिला एंव राज्य स्तर पर किया जा रहा है। 
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की इस पहल से जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित पेयजल आपूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में  विभाग के पहल से आम उपभोक्ताओ को न सिर्फ सुरक्षित पेयजल आपूर्ति करने में मदद मिल रही है बल्कि जल जनित रोगों के रोकथाम और शमन करने में मदद मिलती है |
बिहार सरकार
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
प्रेस विज्ञप्ति
17.02.2025

“हर घर नल का जल” निश्चय अंतर्गत अधिष्ठापित जलापूर्ति योजनओं से अपूरित जल सभी तरह के जैविक एवं रासायनिक संक्रमण यथा आर्सेनिक,  फ्लोराईड एवं आयरन इत्यादि से मुक्त है |

0 Response to "हर घर नल का जल” निश्चय अंतर्गत अधिष्ठापित जलापूर्ति योजनओं से अपूरित जल सभी तरह के जैविक एवं रासायनिक संक्रमण यथा आर्सेनिक, फ्लोराईड एवं आयरन इत्यादि से मुक्त है |"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article