पटना नगर निगम द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के साथ स्वच्छता जागरूकता अभियान का किया जाएगा आयोजन
*30 जनवरी से प्रतिदिन सभी 19 जोन में जीवीपी प्वाइंट पर किया जाएगा केक कटिंग*
*शहर के 375 सेक्टरों में होगी शहर शत्रु की पहचान*
पटना- 27 जनवरी 2025
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बेहतर प्रदर्शन हेतु पटना नगर निगम द्वारा निरंतर सफाई के कार्य किये जा रहे है। *सोमवार को नगर आयुक्त द्वारा गंगा पथ 93 नंबर घाट पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जहां स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नगर निगम कर्मियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए।* गौरतलब है किपटना नगर निगम द्वारा शहर में वर्षों से पड़े रहे 658 जीपीवी को समाप्त कर उनका सौदर्यीकरण किया गया है। *सभी वार्डों में समाप्त जीवीपी पर केक कटिंग का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि जीवीपी मुक्त जगहों पर निरंतर कई प्रकार के कार्य कर शहर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए आमजनों को जागरुक किया जाता है।* इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पटना नगर निगम के द्वारा केक कटिंग का आयोजन किया जाएगा। *30 जनवरी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के साथ पटना नगर निगम द्वारा पुन: सभी जीवीबी पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।* सभी वार्ड में इस कार्यक्रम के लिए अलग से राशि भी दी जाएगी।
*बैठक के दौरान दिए गए निर्देश*
- *30 जनवरी से शुरू किया जाएगा कार्यक्रम*
- *375 सेक्टर में में होंगे 375 कार्यक्रम*
- *1 दिन में 19 जोन को किया जाएगा कवर*
- *जीवीपी अन्य जगह ना हो इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया*
- *कार्यपालक पदाधिकारी सिटी मैनेजर एवं सीएसआई जोन वाइज बांटकर करेंगे कार्यक्रम*
- *कर्मठ सफाई कर्मी द्वारा किया जाएगा केक कटिंग*
- *केक कटिंग के बाद संकल्प लिया जाएगा की दोबारा कहीं किसी सेक्टर में जीवीपी नहीं होगा*
*गंगा घाट के लिए दिए गए विशेष निर्देश*
स्वच्छ सर्वेक्षण में गंगा घाट की सफाई पर विशेष अंक प्राप्त होते हैं जिसको लेकर नगर आयुक्त ने संज्ञान लेते हुए पदाधिकारी एवं कर्मियों को विशेष दिशा निर्देश दिए।
- *गंगा घाट की सफाई प्रतिदिन सुनिश्चित की जाएगी*
- *घाट पर विसर्जन के लिए विशेष स्थान किया जाएगा चिन्हित*
- *प्रतिदिन गंगा घाट का भी लिया जाएगा वॉकी-टॉकी से रिपोर्ट*
- *नगर निगम कंट्रोल रूम में इन घाटों का रिपोर्ट प्रतिदिन कलेक्ट किया जाएगा।*
*सभी सेक्टरों में की जाएगी शहर शत्रु की पहचान*
पटना नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता के साथ कार्रवाई के लिए भी टीम तत्पर रहेगी। *शहर को गंदा करने वाले शहर शत्रुओं की पहचान की जाएगी। इसके साथ ही उनसे दंड भी वसूल किया जाएगा।* बैठक में अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सभी 6 अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक एवं स्वच्छता पदाधिकारी सहित नगर निगम के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
0 Response to "पटना नगर निगम द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के साथ स्वच्छता जागरूकता अभियान का किया जाएगा आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें