रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का मोबाईल चोरी करने वाला गिरफ्तार
रेल क्षेत्र में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर "OPERATION CLEAN" के तहत मोबाईल चोरी, लैपटॉप चोरी, चैन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, एवं अन्य अपराधों के विरूद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक-12.07.2024 को गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं0-01 के दिल्ली छोड़ के पास पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति भागने लगे। पुलिस बल के द्वारा संदेह होने पर उस व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। भागने का कारण पुछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। नाम-पता पूछने पर अपना नाम रौशन कुमार बतलाया। उसका विधिवत तालाशी लिये जाने के कम में उसके पास से वनप्लस कम्पनी का एक स्क्रीन टव मोबाईल पूर्णतः लॉक अवस्था में तथा 02 ब्लेड का टुकड़ा बरामद किया गया। मोबाईल के बारे में पूछने पर बताया गया कि किसी यात्री का है, जो चोरी किये है।
इस संबंध में रेल थाना गया कांड सं0-159/24, दिनांक-12.07.2024, धारा-317 (5) भारतीय न्याय संहिता 2023 दर्ज कर अगतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-
01. रौशन कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पिता-नन्दकिशोर यादव, पता ओरिया वार्ड नं0-10, थाना
नोहटा, जिला सहरसा।
बरामद समाG:-
01 स्कीनटव मोबाइल, 02 ब्लेड का टुकड़ा (कुल अनुमानित राशि लगभग 15,000/-रूपये)
टीम का नाम।
01.
पु०अ०नि० वीरेन्द्र प्रसाद, रेल थाना गया।
02. पु०अ०नि० मंजुलता सिंह, रेल थाना गया।
03. सि0/607 दीपक कुमार, रेल वाना गया।
04.
सि०/84 रंजीत कुमार, रेल थाना गया।
05. सि0/476 उमेश कुमार, रेल थाना गया।
0 Response to "रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का मोबाईल चोरी करने वाला गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें