अम्बेडकर के अधुरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया – रालोमो

अम्बेडकर के अधुरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया – रालोमो


पटना 14 अप्रैल 2024

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कैम्प कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई| इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय उपेन्द्र कुशवाहा जी ने कहा कि हमारे देश का इतना सुन्दर और बड़ा संविधान बाबा साहेब भीमराव अबेडकर जी का ही देन है, हमारी पार्टी बाबा साहेब के विचारो और सपनों को ही पूरा करने का काम कर रही है| उन्होंने कहा कि अभी भी बाबा साहेब के अनेक सपनों को पूरा करने वाला बहुत से कार्य शेष है| श्री कुशवाहा ने कहा की न्याय पालिका में अभी भी कॉलेजियम व्यवस्था संविधान के अनुकूल नही है| इस सन्दर्भ में पूर्व एवं  वर्तमान महामहीम राष्ट्रपति महोदया ने भी कहा है कि न्याय पालिका में भी अखिल भारतीय सेवा की तरह ही बहाली होनी चाहिए| इस अवसर पर श्री कुशवाह ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया |

उक्त आशय की जानकारी प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ई० हेमंत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया|

इस अवसर पर पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव, जागा कुशवाहा, कमल प्रसाद सिंह, डा० निर्मल कुमार सिंह, डा० बिरेन्द्र प्रसाद दांगी, पप्पू मेहता, अरविन्द वर्मा, अनिल यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम राघवेन्द्र कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, अशोक कुशवाहा, पंकज सिंह, विष्णु प्रिया, कुमारी सोनम, माधुरी पटेल, उमेश कुशवाहा,गुड्डू वर्मा, अभिमन्यु कुशवाहा, गंगा पाण्डेय, बनोद कुमार पप्पू, आशिक आलम आदि सैकडों नेता शामिल हुए|            

   

0 Response to " अम्बेडकर के अधुरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया – रालोमो"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article