
विजय नारायण को मिलेगा अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार
बिहार के सारण ज़िला निवासी श्री विजय नारायण उत्तर मध्य रेलवे में जीएमसी कानपुर में तैनात सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजय नारायण को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2023 से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार 15 दिसंबर 2023 को प्रशस्ति और विजय नारायण द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए दिया जाएगा। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव देंगे। बता दें कि 68वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2023 के लिए भारतीय रेल से 100 कर्मियों को चयनित किया गया है। इनमें उत्तर मध्य रेलवे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह अधिकारी और कर्मचारी पुरस्कृत किए जाएंगे।श्री नारायण के नेतृत्व में जीएमसी के इतिहास में पहली बार वैगनों के आरओएच ने 200 वैगनों का आंकड़ा पार करते हुए फरवरी 2023 में 214 का आँकड़ा छुआ है |
0 Response to "विजय नारायण को मिलेगा अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार"
एक टिप्पणी भेजें