बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की 136 वी जयंती मनाई गई

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की 136 वी जयंती मनाई गई

 

पटना

 बिहार कला व सांस्कृतिक विकास परिषद की ओर से स्थानीय कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ स्थित रॉक एंड रोल कला  संस्थान सभागार में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह 136वी जयंती धूमधाम से मनाई गई जिसका उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अध्यक्ष, बिहार राज्य उपभोक्ता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दुबे ने किया। मुख्यअतिथि इनफॉर्मेटिक कंप्यूटर एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉक्टर चौधरी निरंजन प्रसाद और विशिष्ट अतिथि बिहार आर्ट थिएटर के निदेशक एकेडमी वरिष्ठ रंगकर्मी सिकंदर आजम थे। समारोह की अध्यक्षता कला  सांस्कृतिक पुरुष ,वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्था के महासचिव सह निदेशक विश्वमोहन चौधरी "सन्त" ने किया।

    इस अवसर पर "बिहार के विकास में डा०श्री कृष्णा सिंह के योगदान" पर संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें कवित्री सुनीता रंजन,समाज सेवी प्रदीप लीमा, वरिष्ठ रंगकर्मी व निर्देशक कुमार मानव, संजय सिन्हा,ऋषि कुमार, गुरु शरण, रामगीत सिंह, मणि मोहन आदि ने अपने विचार दिए।

   अतिथियों के हाथों हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी "बिहार ज्योति अवार्ड" से बाल संरक्षण एवं समाजसेवी,एशियन सहयोगी संस्था के परियोजना समन्वयक प्रदीप लीमा,भोजपुरी लोक गायन में अमरेश कुमार एवं कला संस्कृति विधा में गायक संतोष कुमार प्रेम को सम्मान स्वरूप ट्रॉफी और सम्मान पत्र से नवाजा गया।

अतिथियों के हाथों बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण के चित्र पर माला और पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

  अपनी वर्तमान परिवेश की कविताओं से सुनीता रंजन ने दर्शकों को अपनी कविताओं से मनोरंजन किया।रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत,संगीत और नृत्य से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया गया।

भाग लेने वाले कलाकार मगही के प्रसिद्ध गायक अरुण कुमार गौतम, लोक गायिका के क्षेत्र में रोशन कुमारी झुमरी, अमरेश कुमार, रीता कुमारी, सतीश उपाध्याय, संत कुमार, अंजलि नीलम, अंजनी कुमारी, बबीता, रेशम प्रमुख थी।

समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रानी सिंह ने किया।

    

   


0 Response to "बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की 136 वी जयंती मनाई गई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article