‘‘सी.आर.पी.एफ. महिला मोटरसाइकिल अभियान -2023

‘‘सी.आर.पी.एफ. महिला मोटरसाइकिल अभियान -2023

ग्रुप केन्द्र सी.आर.पी.एफ. मोकामाघाट द्वारा ‘सी.आर.पी.एफ महिला बाइकर्स समूह’ “यशस्विनी” की विरांगनाओं को आगे की यात्रा के लिये किया गया रवाना

**

​​राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर 5 अक्टूबर 2023 को निकली थी महिला बाइकर्स की टीम

**

31 अक्टूबर 2023 तक  चलेगा ‘‘सी.आर.पी.एफ. महिला मोटरसाइकिल अभियान -2023’’ 



पटना(मोक़ामा):12.10.2023


​​राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर 5 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक ‘‘सी.आर.पी.एफ. महिला मोटरसाइकिल अभियान -2023’’ की शुरुआत की गई है। 


इसके  तहत​​ गुरुवार (12अक्टूबर,2023) की सुबह आठ बजे महिला बाइकर्स टीम नंबर -2, को ‘सी.आर.पी.एफ महिला बाइकर्स समूह’ ‘‘यशस्विनि’’ की विरांगनाओं महिला को आगे की यात्रा के लिए मोकामा घाट से रवाना किया गया। महिला बाइकर्स की यह टीम 10अक्टूबर 2023 को ग्रुप केन्द्र, सी.आर.पी.एफ मोकामा घाट में आई थी।जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था।​​महिला बाइकर्स टीम नंबर -2, को  05अक्टूबर 2023 को शिलांग(मेघालय) से हरी झंडी दिखाकर एकता नगर, केवडिया(गुजरात) के लिए रवाना किया गया था। इस अभियान में महिला बाइकर्स द्वारा कुल 3291 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। सी.आर.पी.एफ. द्वारा इस मेगा मोटरसाइकिल रैली निकालने का उद्देश्य  है महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना। इस बाइक रैली से देश की महिलाओं को साहस, आत्म-विश्वास, प्रेरणा और संबल मिलेग

इस अवसर पर रविन्द्र भगत, पुलिस उप महानिरीक्षक, डॉ.लीना केशव, डी.आई.जी. मेडिकल, मुन्ना कुमार सिंह, कमाण्डेंट, डॉ. भावना कुमारी, मुख्य. चिकित्सा अधिकारी (च.श्रे.), उपेन्द्र सिंह, उप कमा.(प्रशा.), अविनाश कुमार, सहायक कमाण्डेंट, राजीव कुमार, सहायक कमाण्डेंट,  ओ. रिजा चानू, सभापति निलेश कुमार, तेघरा के विधायक राजकुमार, मोकामा के जनप्रतिनिधि ललन सिंह, पटना जिला के विभिन्न प्रखंड से आए सीडीपीओ, आभा प्रसाद (डीपीओ) एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।


भारत के तीन अलग-अलग क्षेत्रों जैसे जम्मू व कश्मीर, उत्तर पूर्व तथा दक्षिण क्षेत्रों श्रीनगर, शिलांग और कन्याकुमारी से सी.आर.पी.एफ. की लगभग 150 बहादुर महिलाएं इस महिला मोटरसाइकिल अभियान में हिस्सा लिया है, जिन्हें तीन अलग-अलग टीमों में विभक्त करते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों से रवाना किया गया है। इस अभियान का समापन 31 अक्टूबर 2023 को केवडिया, गुजरात में होगा।

​​राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ) द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर 5 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक ‘‘सी.आर.पी.एफ. महिला मोटरसाइकिल अभियान -2023’’ का आयोजन भारत के तीन अलग-अलग क्षेत्रों जैसे जम्मू व कश्मीर, उत्तर पूर्व तथा दक्षिण क्षेत्रों श्रीनगर, शिलांग और कन्याकुमारी से सी.आर.पी.एफ. की लगभग 150 बहादुर महिलाएं इस महिला मोटरसाइकिल अभियान में हिस्सा लिया है, जिन्हें तीन अलग-अलग टीमों में विभक्त करते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों से रवाना किया गया है। इस अभियान का समापन 31 अक्टूबर 2023 को केवडिया, गुजरात में होगा।


  

0 Response to " ‘‘सी.आर.पी.एफ. महिला मोटरसाइकिल अभियान -2023"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article