
*नहीं रहे शमीम अख्तर*
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 08 जुलाई ::
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सेवा निवृत बिहार सूचना सेवा के पदाधिकारी रहे शमीम अख्तर का इंतकाल हो गया। इसकी सूचना मुस्ताक अहमद नूरी ने दी। ध्यातव्य है कि कि मुस्ताक अहमद नूरी भी बिहार सूचना सेवा से सेवा निवृत पदाधिकारी है।
सूत्रों ने बताया कि शमीम अख्तर पेट के कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था। बकरीद से पूर्व शमीम अख्तर पटना आये थे। उनकी सघन चिकित्सा के लिए मुम्बई रेफर किया गया था। लेकिन शनिवार को उनका निधन हो गया।
शमीम अख्तर अपनी सेवा काल में मुख्यमंत्री के साथ, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और सेवा निवृत के बाद राजद नेता तेजस्वी के साथ "जनसंपर्क पदाधिकारी" (पी आर ओ) के रुप में कार्य किया है। वे नम्र स्वभाव और सहयोगात्मक विचार रखने वाले एक अच्छे पदाधिकारी में जाने जाते थे।
मुस्ताक अहमद नूरी के अनुसार रविवार को जनाजे का नमाज सेक्टर-1 में होगी और सुपुर्द ए खाक फुलवारीशरीफ हाजी हरमैन कब्रिस्तान में किया जायेगा।
शमीम अख्तर के असामयिक निधन से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है।
लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना किया है कि उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनो को इस दुःख को सहने की शक्ति।
0 Response to "*नहीं रहे शमीम अख्तर* "
एक टिप्पणी भेजें