संयुक्त किसान मोर्चा / अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, बिहार

संयुक्त किसान मोर्चा / अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, बिहार


 पटना  8 जुलाई 2023

आज संयुक्त किसान मोर्चा एवं अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बिहार इकाई की राज्य स्तरीय बैठक अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य कार्यालय, आर ब्लॉक पटना में हुई। बैठक 12 बजे से शुरू होकर 4:30 बजे तक चली। बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा से उमेश सिंह एवम राजेन्द्र पटेल, बिहार राज्य किसान सभा (जमाल रोड) से विनोद कुमार एवम सोने लाल प्रसाद, अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा से नंद किशोर सिंह, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा से राम वृक्ष राम, जय किसान आंदोलन से ऋषि आनंद, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से मणिकांत पाठक, एनएपीएम से उदयन राय, ऑल इंडिया किसान फेडरेशन से विजय कुमार चौधरी, बिहार किसान समिति से बलदेव झा, जल्ला किसान संघर्ष समिति से शंभू नाथ मेहता एवम मनोहर लाल, एवम किसान नेता जवाहर निराला शामिल थे। इनके अलावा अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व संयुक्त किसान मोर्चा के बिहार प्रभारी कॉमरेड राजा राम सिंह अतिथि के बतौर शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार चौधरी जी ने किया।


बैठक ने संयुक्त किसान मोर्चा /अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बिहार इकाई द्वारा गत 24 जून 2023 को पटना के रविन्द्र भवन में किए गए “एमएसपी - खाद्य सुरक्षा - कर्ज मुक्ति” राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में लिए गए कार्य भारों को पूरा करने व उसके द्वारा आह्वान किए गए आंदोलनों को मूर्त रूप देने पर गंभीरता से विचार विमर्श किया।


इसके लिए बिहार के सभी जिलों में संयुक्त रूप से सभी संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं का संयुक्त बैठकें व जीबी आयोजित कर तय आंदोलनों की योजना को लागू करने रूप रेखा तय करना है। जिसमें 9 अगस्त 2023 को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के दिन सभी जिलों के मुख्यालय पर “कॉर्पोरेट भगाओ - खेती बचाओ - देश बचाओ“ नारे के साथ सम्मेलन द्वारा तय 24 मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित करना है। इसके बाद 15 अगस्त को जब हम आजादी के 75 वर्ष मना रहे है तो हमें इस दिन सभी जिला मुख्यालयों चट्टी बाजारों पर आजादी बचाओ मार्च आयोजित कर “संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ - देश बचाओ” के नारे को बुलंद करना है। इन कार्यक्रमों के बाद अगस्त के अंत में जिला स्तर पर “एमएसपी - खाद्य सुरक्षा - कर्ज मुक्ति” सम्मेलन आयोजित करना है। सितंबर और अक्तूबर में राज्यव्यापी यात्राएं आयोजित किए जाएंगे और 26 नवंबर को जब किसान आंदोलन के तीन वर्ष पूरे होंगे तो पटना में हजारों हजार किसान तीन दिनों तक दिन रात पराव डाल कर अपनी मांगों को बुलंद करेंगे।



बैठक को संबोधित करते हुए कॉमरेड राजा राम सिंह ने पुनः अपनी मांगों को दुहराते हुए कहा कि हमारी जो मांगे हैं उन्हें लिए बगैर हम किसान चैन से बैठने वाले नही है उन्होंने कहा कि जो किसान हित की बात करेगा वही देश पर उसी की सत्ता होगी किसानों की अनदेखी अब हम किसान नही होने देंगे हम देश के अन्न दाता हैं और हम ही तंग हाली में नही रहेंगे।


*जारीकर्ता:*

उमेश सिंह, विनोद कुमार, नंद किशोर सिंह, ऋषि आनंद, मणिकांत पाठक, राम वृक्ष राम, विजय चौधरी, बलदेव झा, उदयन राय, शंभू नाथ मेहता

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, बिहार

संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार

0 Response to "संयुक्त किसान मोर्चा / अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, बिहार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article