संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को मिलेट्स के अन्तराष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया है

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को मिलेट्स के अन्तराष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया है


2023 में अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मनाने के भारत के प्रस्ताव को 2018 में खाध्य और कृषि संगठन द्वारा अनुमोदित किया गया था और संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को मिलेट्स के अन्तराष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया है । इसी सन्दर्भ में आज दिनांक 02.06.2023 सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना और 40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पटना के सहयोग से 40वीं वाहिनी मुख्यालय में मिलेट्स पर एक मेले का आयोजन किया गया जिसमे मिलेट्स के विशेष पोषक गुणों (प्रोटीन, आहार फाइबर, सूक्ष्म पोषक तत्वों और एंटी-ओक्सिडेंट) के बारे में बताया गया। भारत के मिलेट्स क्रांति मिलेट्स से स्वास्थ्य तथा पर्यावरण सम्बन्धी लाभों के बारे में तथा पारंपरिक कृषि अभ्यासों को पुनर्जीवित करने तथा छोटे पैमानों के किसानो को समर्थन देने के प्रयास से प्रेरित है। सार्वजानिक स्वास्थ में सुधार और सतत कृषि को बढ़ावा देने की देश की दोहरी चुनौतियों के समाधान के रूप में भी देखा जा रहा है। इस मेले में मिलेट्स से बने कई प्रकार के पके व्यंजनों के स्टाल तथा कई प्रकार के मिलेट्स कि प्रदर्शनी भी लगाई गयी । इस मिलेट्स मेले में मुख्य रूप से श्री पंकज कुमार दराद (भा.पु.से.), महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय स.सी.ब. पटना, श्री के. सी. विक्रम, उप महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय स.सी.ब. पटना, श्रीमती सुवर्णा सजवाण, कमांडेंट, श्री कुमार राजीव रंजन, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री गौतम सागर, उप कमांडेंट, डॉ. सुधांशु श्रीकृष्ण, उप कमांडेंट (चिकित्सा), श्री शशि प्रकाश, उप कमांडेंट एवं श्री जय प्रकाश रंजन, सहायक कमांडेंट (संचार) के साथ साथ अन्य बल कर्मी व उनके परिवार उपस्थित थे ।

0 Response to "संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को मिलेट्स के अन्तराष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया है"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article