खाद्य सुरक्षा और पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए एमवे इंडिया और आईटीसीएफएसएएन ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

खाद्य सुरक्षा और पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए एमवे इंडिया और आईटीसीएफएसएएन ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

पटना, 26 नवंबर 2026: एमवे इंडिया ने इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर फूड सेफ्टी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन (आईटीसीएफएसएएन) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। एमवे इंडिया सेहत और तंदुरुस्ती के क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक है। आईटीसीएफएसएएन की स्थापना भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण निर्यात निरीक्षण परिषद और विश्व बैंक की ग्लोबल फूड सेफ्टी पार्टनरशिप ने मिलकर की है। इस समझौते के तहत दोनों संस्थाएं उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने, पोषण की जानकारी देने और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगी।

एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रजनीश चोपड़ा और आईटीसीएफएसएएन में एफएसएसएआई पश्चिमी क्षेत्र की डिप्टी डायरेक्टर (टेक्निकल) सुश्री वैदेही कलझुनकर ने एमओयू पर दस्तखत किए। इस मौके पर एफएसएसएआई पश्चिमी क्षेत्र की रीजनल डायरेक्टर सुश्री प्रीति चौधरी भी मौजूद थीं।

इस साझेदारी पर रजनीश चोपड़ा ने कहा, एमवे इंडिया में हमारा मानना है कि उपभोक्ताओं को जागरूक करना, सेहत और तंदुरुस्ती के मामले में उनका लंबे समय तक भरोसा बनाने का एक अहम हिस्सा है। उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प देने के साथ-साथ हम उन्हें इस काबिल भी बनाना चाहते हैं कि वे पूरी जानकारी के आधार पर फैसले ले सकें। इसके लिए इंडस्ट्री और विशेषज्ञ संस्थानों को मिलकर काम करना होगा, ताकि वैज्ञानिक जानकारी आम लोगों तक पहुंचे। आईटीसीएफएसएएन के साथ हमारी साझेदारी इसी सोच को दिखाती है। हम खाद्य सुरक्षा और पोषण की जानकारी की ऐसी मजबूत नींव तैयार करने में योगदान देना चाहते हैं, जिस पर उपभोक्ताओं का लंबे समय तक भरोसा टिका रहे।

इस साझेदारी के तहत विशेषज्ञों की अगुवाई में जागरूकता कार्यक्रम, जानकारी साझा करने की पहल और क्षमता बढ़ाने से जुड़ी गतिविधियों की योजना है। ये उपभोक्ताओं, छात्रों, फूड इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स और इससे जुड़े दूसरे लोगों के लिए होंगी। आपसी सहमति से तय शर्तों और जरूरी मंजूरियों के बाद दोनों मिलकर रिसर्च और विश्लेषण से जुड़े अध्ययन भी कर सकेंगे। इस साझेदारी का मकसद संस्थान की विशेषज्ञता और इंडस्ट्री की भागीदारी के जरिए उपभोक्ताओं को विज्ञान पर आधारित जानकारी देना, खाने-पीने की चीजें समझदारी से चुनने को बढ़ावा देना और खाद्य सुरक्षा को लेकर एक मजबूत संस्कृति तैयार करना है।

इस साझेदारी में आईटीसीएफएसएएन और एमवे इंडिया, दोनों की अपनी-अपनी ताकत काम आएगी। आईटीसीएफएसएएन एक प्रमुख ट्रेनिंग संस्थान है, जिसकी स्थापना भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण निर्यात निरीक्षण परिषद और विश्व बैंक की पहल ग्लोबल फूड सेफ्टी पार्टनरशिप ने मिलकर की है। वहीं एमवे इंडिया के पास अपने ब्रांड न्यूट्रिलाइट के जरिए पोषण के क्षेत्र में दुनिया भर का 90 साल से ज्यादा का अनुभव है। दोनों मिलकर उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाना, पोषण की जानकारी फैलाना और लोगों को खाने-पीने के मामले में सोच-समझकर और जिम्मेदारी से चुनाव के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।

0 Response to "खाद्य सुरक्षा और पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए एमवे इंडिया और आईटीसीएफएसएएन ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article