पारस हेल्थ में पहली बार एक साल के बच्चे की जटिल किडनी सर्जरी
• किडनी और मूत्रनली को जोड़ने वाले मार्ग में थी रुकावट, किडनी से पेशाब निकलने का रास्ता किया दुरुस्त
पटना।
जन्मजात समस्या के कारण बांका जिले के बौंसी प्रखंड स्थित जबड़ा गांव निवासी एक साल के अरनव कुमार की किडनी से पेशाब निकलने का रास्ता बंद हो गया था। इस रुकावट से किडनी में पेशाब जमा होने और उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही थी। पारस एचएमआरआई अस्पताल में डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपी तकनीक से जटिल ऑपरेशन कर अवरुद्ध रास्ते को ठीक किया। अस्पताल में पहली बार एक साल के बच्चे की पाइलोप्लास्टी की गई।
अस्पताल के *सिनियर कंसल्टेंट एवं यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजीव कुमार* ने बताया कि जांच में किडनी और मूत्रनली को जोड़ने वाले मार्ग में रुकावट मिली थी। इसे दूर करने के लिए करीब ढाई से तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। इतनी कम उम्र में सर्जरी करना चुनौतीपूर्ण था। इस दौरान संक्रमण, दर्द और शारीरिक तनाव जैसी जटिलताओं से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरती गई। ऑपरेशन के बाद बच्चा फॉलोअप के लिए अस्पताल पहुंचा। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।
पारस हेल्थ के *जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* ने बताया कि पहले इस तरह की जटिल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के लिए मरीजों को दिल्ली और बेंगलुरु जाना पड़ता था। अब पटना में ही ऐसी उन्नत सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है।
*पारस एचएमआरआई के बारे में*
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
0 Response to "पारस हेल्थ में पहली बार एक साल के बच्चे की जटिल किडनी सर्जरी"
एक टिप्पणी भेजें